फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाउस वाइफ-डे: रीना, प्रिया सोनी और अभिलाषा होंगी अमर उजाला की अतिथि संपादक, अब गृहिणियां संवारेंगी अखबार

Wed, 02 Nov 2022 03:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
नेशनल हाउस वाइफ-डे - फोटो : अमर उजाला।
महानगर की रहने वाली हाउस वाइफ रीना सिंह, प्रिया सोनी और अभिलाषा सिंह नेशनल हाउस वाइफ-डे यानी तीन नवंबर के अमर उजाला के अंक की अतिथि संपादक होंगी। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि उन्हें अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत नेशनल हाउस वाइफ-डे के अवसर पर आयोजित गेस्ट एडिटर प्रतियोगिता में सफलता पाने पर मिली है। इन गृहिणियों ने अमर उजाला के आप भी बनिए संपादक प्रतियोगिता में सही प्रविष्टि भेजने के साथ ही लकी ड्रॉ, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में सफल होकर यह सम्मान हासिल किया है।

विज्ञापन

2 of 6
नेशनल हाउस वाइफ-डे - फोटो : अमर उजाला।
होटल रेडिसन ब्लू में मंगलवार को दोपहर में आयोजित अतिथि संपादक परीक्षा में 20 भाग्यशाली गृहिणियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद सविता टिबडे़वाल और खुशबू मोदी ने बतौर ज्यूरी प्रतिभागियों का साक्षात्कार लिया। ज्यूरी ने एक-एक करके सभी प्रतिभागियों से देश, समाज, अखबार, परिवार, संस्कार, कॅरियर आदि विषयों पर सवाल पूछे। आत्मविश्वास और उत्साह से लबरेज सभी प्रतिभागियों ने नपे-तुले अंदाज में जवाब देकर अपनी प्रतिभा साबित की। सभी कसौटियों पर खरी उतरने पर ज्यूरी ने रीना सिंह, प्रिया सोनी और अभिलाषा सिंह को अतिथि संपादक के गरिमामयी पद के लिए चुना।
विज्ञापन

3 of 6
नेशनल हाउस वाइफ-डे - फोटो : अमर उजाला।
अतिथि संपादक बनने से वंचित रहने वाली बाकी गृहिणियों का भी उन्होंने हौसला बढ़ाया। प्रतिभागियों ने अमर उजाला की पहल की तारीफ की। सबका कहना था कि नेशनल हाउस वाइफ-डे के जरिए अमर उजाला ने गृहिणियों को सम्मानित करने की जो पहल की है, वह महिलाओं को कुछ करने के लिए प्रेरित करती है। अतिथि संपादक जैसे गरिमामयी पद की परीक्षा और साक्षात्कार देना यादगार लम्हा है। अपनी मेधा साबित करने वाली शहर की 20 गृहिणियों ने साबित किया कि उनके लिए कुछ भी नामुमकिन नहीं है। उन्होंने खुद ही घर, परिवार, बच्चों और समाज के लिए हाउस वाइफ की जिम्मेदारी संभाली, अन्यथा वे देश भी चला सकती हैं।

 

4 of 6
नेशनल हाउस वाइफ-डे - फोटो : अमर उजाला।
होटल रेडिसन ब्लू में परिवार के साथ डिनर करेंगी ये गृहिणियां
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत हाउस वाइफ की विश पूरी करने के लिए आयोजित ‘चलिए होटल रेडिसन ब्लू कॉंटेस्ट’ में श्रद्धा मौर्या, मिलन अग्रवाल, अनुराधा त्रिपाठी और अर्चना सिंह विजेता रहीं। चारों सौभाग्यशाली हाउस वाइफ को परिवार (पति-पत्नी व दो बच्चों) सहित होटल रेडिसन ब्लू में डिनर का मौका मिलेगा। डिनर की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। होटल रेडिसन ब्लू महिला शक्ति के सम्मान में अमर उजाला का सहयोगी है।

 
विज्ञापन

5 of 6
नेशनल हाउस वाइफ-डे - फोटो : अमर उजाला।
पत्नी को फील गुड कराएं, अमर उजाला से इनाम पाएं
तीन नवंबर को नेशनल हाउस वाइफ डे पर पत्नी को सिनेमा दिखाएं, गिफ्ट दिलाएं, रेस्टोरेंट ले जाएं, कहीं भी मौज-मस्ती कराएं और अमर उजाला से इनाम पाएं। इसके लिए बस आपको पत्नी के साथ मौके की एक सेल्फी और खर्च का बिल हमें व्हाट्सएप नंबर 7617566160 पर भेजना होगा। बिल अनिवार्य रूप से होना चाहिए। पहले प्राप्त होने वाली 20 प्रविष्टियों को अमर उजाला की ओर से आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। इस अभिनव कार्यक्रम में शहर का कोई भी दंपती शामिल हो सकता है। इसके लिए अमर उजाला का पाठक होना अनिवार्य नहीं है।

अमर उजाला साल में 365 दिन काम करने वाली गृहलक्ष्मी को पति के साथ एक दिन अपनी मर्जी से गुजारने का मौका दे रहा है। पत्नी आपके घर-आंगन की जिम्मेदारी पूरी शिद्दत से बिना शिकवा, शिकायत निभा रही है। आपको भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। तो संकल्प करें और तय करें कि इस हाउस वाइफ डे पर अपनी गृहलक्ष्मी की भावनाओं का ख्याल रखेंगे। उन्हें रोजमर्रा के कार्यों से छुट्टी देंगे, वक्त देंगे और उन्हें हाउस वाइफ डे पर फील गुड कराएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नेशनल हाउस वाइफ-डे - फोटो : अमर उजाला।
गेस्ट एडिटर की बात
एक गृहिणी को मंच मिलना बड़ी बात है। मुझे तो उम्मीद ही नहीं थी कि अमर उजाला समाचार पत्र में गेस्ट एडिटर बनने का मौका मिलेगा। सभी प्रतिभागी मजबूत थीं और सभी ने अपना पक्ष मजबूती से रखा। अमर उजाला की यह शानदार पहल है। - अभिलाषा, सिद्धार्थ इन्क्लेव तारामंडल

एक गृहिणी को अमर उजाला में गेस्ट एडिटर बनने का मौका मिल रहा है, इससे ज्यादा खुशी की बात मेरे लिए कुछ और नहीं सकती है। इश्यू बेस्ड खबरें मुझे प्रभावित करती हैं, जब मैं खबरों का चुनाव करूंगी तो उसमें जनसमस्याएं पहली प्राथमिकता होंगी।- प्रिया सोनी, मालवीयनगर, कूड़ाघाट

संयुक्त परिवार की बहू हूं। परिवार को बखूबी संभालने के साथ ही समाज सेवा में भी लगी रहती हूं। अमर उजाला में गेस्ट एडिटर बनने का अवसर मिला है, बहुत अच्छा लग रहा है। भविष्य में भी अमर उजाला के साथ जुड़कर सेवा कार्य करूंगी।- रीना सिंह, वृंदावन कॉलोनी

निर्णायक बोलीं
गृहणियों के लिए शहर में कोई विशेष आयोजन नहीं होते हैं, जिससे उन्हें मंच मिल सके। हाउस वाइफ डे पर गृहणियों को मंच उपलब्ध कराने के लिए अमर उजाला के प्रति बहुत आभार है। इस प्रतियोगिता की निर्णायक बनकर गर्व की अनुभूति हो रही है।- खुशबू मोदी, अध्यक्ष, मारवाड़ी युवा मंच उड़ान

गृहणियों के लिए इससे खुशी की बात नहीं हो सकती है कि आज उन्हें मंच मिल रहा है। घर से बाहर लाकर एक बड़ा मंच उपलब्ध कराने का कार्य अमर उजाला ने किया है, बेहद प्रशंसनीय है। इस आयोजन में निर्णायक बनकर अच्छा लगा। - सविता टिबड़ेवाल, अध्यक्ष, इनरव्हील क्लब होराइजन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें