फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: यहां करोड़ों की सुंदरता पर लगा पान-गुटखे का दाग, तीन दिन पहले मुख्यमंत्री ने शहरवासियों को दी थी खास सौगात

Sat, 20 Feb 2021 10:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर राप्ती तट। - फोटो : अमर उजाला।
करोड़ों रुपये की लागत से गोरखपुर के राप्ती नदी के तट पर बने, महायोगी गुरु गोरक्षनाथ घाट और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम घाट की सुंदरता पर पान-गुटखे की पीक बदनुमा धब्बे की तरह उभरने लगीं हैं। ये वही घाट हैं, जिनका उद्घाटन महज चार दिन पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया था। इस हालत की एक वजह यह भी है कि अभी यहां सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी की जिम्मेदारी तय नहीं हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर राप्ती तट।(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री ने विशेष रुचि लेकर राप्ती तट को पर्यटन स्थल में तब्दील कराया है। करीब 43 करोड़ रुपये की लागत से सिंचाई विभाग ने नदी के दोनों तरफ घाटों पर निर्माण कराया। खूबसूरती के लिए लाल पत्थरों पर नक्काशी कर 'पालकी' और 'गजीबो' बनाए गए। लाइटिंग के अलावा पार्किंग स्थल का भी निर्माण किया गया। लेकिन, इस जगह की देखभाल और रखरखाव की जिम्मेदारी अभी किसी विभाग को नहीं दी गई है। ऐसे में न तो यहां सफाई का इंतजाम है और न ही गंदगी करने वालों को रोकने का। यह हाल तब है, जबकि मुख्यमंत्री ने उद्घाटन समारोह में स्पष्ट तौर पर इसकी सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर राप्ती तट पर फैली गंदगी। - फोटो : अमर उजाला।
नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि घाटों पर गंदगी की सूचना के बाद इंफोर्समेंट टीम को ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। दरअसल, घाट अभी सिंचाई विभाग से हैंडओवर नहीं हुए हैं। इस वजह से थोड़ी दिक्कत है। सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंतजाम किए जाएंगे।

4 of 5
गोरखपुर राप्ती तट पर फैली गंदगी। - फोटो : अमर उजाला।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि राप्ती तट पर अभी भगवान शिव की मूर्ति लगाई जानी है। इसको पूरा होने में एक से डेढ़ महीने का समय लगेेगा, फिर भी हैंडओवर की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। उच्च अधिकारियों से वार्ता करके यहां सफाई व्यवस्था बनाए रखने का भी इंतजाम किया जाएगा। हम सबको मिलकर इस दर्शनीय स्थल को सुंदर बनाए रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर राप्ती तट पर गंदगी फैलाने वालों को दी गई हिदायत। - फोटो : अमर उजाला।
इंफोर्समेंट टीम ने गंदगी करने वालों को दी हिदायत
नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर इंफोर्समेंट टीम प्रभारी कर्नल सीपी सिंह शुक्रवार को टीम के साथ गोरक्षनाथ और रामघाट पहुंचे। वहां गंदगी करने वालों को ऐसा न करने की हिदायत दी। कहा कि अगली बार पकड़े जाने पर जुर्माने की कार्रवाई होगी। इस दौरान घाट के किनारे बाल काटने वाले एक नाई पर 100 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें