फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल के इस निजी अस्पताल में होना है कोरोना वैक्सीन का ट्रायल, अभी तक नहीं मिला ये सामान

Sun, 19 Jul 2020 04:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में कोरोना। - फोटो : अमर उजाला।
पूर्वांचल में इकलौते निजी अस्पताल को कोरोना वैक्सीन का इंतजार है। वैक्सीन के लिए शहर के राणा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर को ट्रायल की अनुमति मिली है, लेकिन 10 दिन से अधिक का समय बीतने के बाद भी अभी तक रिसर्च टीम को वैक्सीन नहीं मिली।

इसे भी पढ़ें- अब होटल में रह सकेंगे बिना लक्षण वाले कोरोना मरीज
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : PTI
इसे लेकर रिसर्च सेंटर ने भारत बायोटेक को पत्र लिखा है। रिसर्च टीम का कहना है कि जब तक वैक्सीन नहीं मिलेगी तब तक ट्रायल नहीं शुरू होगा।

इसे भी पढ़ें-  साढ़े आठ घंटे तक संक्रमित मां को लेकर काटता रहा अस्पतालों के चक्कर
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर राणा हॉस्पिटल। - फोटो : अमर उजाला।
आईसीएमआर की मदद से भारत बायोटेक ने कोरोना की कोवैक्सीन बनाई है। इसके ट्रायल के लिए आईसीएमआर और भारत बायोटेक  ने देश भर में 12 सेंटरों का चयन किया था। इनमें गोरखपुर का राणा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर भी शामिल है।

4 of 5
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
वैक्सीन ट्रायल को लेकर एक जुलाई को आईसीएमआर का पत्र भी अस्पताल प्रबंधन को मिला था। पत्र के मुताबिक सात जुलाई तक ट्रायल शुरू करना था। वैक्सीन ट्रायल के लिए रिसर्चर के तौर पर डॉ. अजीत प्रताप सिंह और डॉ. सोना घोष का चयन हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
हॉस्पिटल के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर वेंकटेश ने बताया कि वैक्सीन ट्रायल को लेकर अस्पताल का अनुभव पुराना है। हॉस्पिटल में टाइफायड और जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) के वैक्सीन का सफल ट्रायल हो चुका है। दोनों का 100 वॉलेंटियर पर ट्रायल हुआ था। रिजल्ट बेहतरीन थे। ट्रायल के दौरान सभी मानक पूरे किए गए थे। इसकी वजह से भारत बायोटेक ने अस्पताल का चयन किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें