गोरखपुर शहर के बाबा मुक्तेश्वर नाथ मुक्ति धाम (अंत्येष्टि स्थल) पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक लगा दी गई है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि कई संवेदनहीन लोग अंत्येष्टि स्थल पर अंतिम संस्कार की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर रहे हैं। यह विधिक और धार्मिक रूप से भी सही नहीं है। ऐसे में अगर किसी भी व्यक्ति को अंत्येष्टि स्थल पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करते हुआ पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
2 of 6
मेयर सीताराम जायसवाल।
- फोटो : अमर उजाला।
बुधवार को नगर आयुक्त ने अंत्येष्टि स्थल पर निगम द्वारा किए गए इंतजामों को जांचा। उन्होंने आम लोगों से अपील की, कि ऐसा कोई काम न करें जिससे अंत्येष्टि करने आए परिजनों की भावनाएं आहत हों। इसके बाद उन्होंने स्थल एवं आस-पास का सैनिटाइजेशन कराया। वहां तैनात कर्मचारियों को स्वयं की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए दाह संस्कार आदि करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा, मुख्य अभियंता सुरेश चंद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, सफाई निरीक्षक महेश यादव, सुपरवाइजर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 6
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
लकड़ी ज्यादा कीमत पर बेची तो होगी कार्रवाई
नगर आयुक्त ने कहा कि बार-बार यह शिकायत मिलती रहती है कि अंत्येष्टि स्थल पर पार्थिव शरीर का दाह संस्कार किए जाने के लिए रकम की मांग की जाती है। इस संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है कि जो लोग पहले से दुकानदारों को लकड़ी बेचते आए हैं, उनमें से ही किसी व्यक्ति के द्वारा ऐसा किया जा रहा है। ऐसे लोगों को चेतावनी दी गई है। वहीं रकम लिए जाने के मामले में जो लोग भी पकड़े गए हैं, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
4 of 6
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
शवदाह के लिए 31 प्लेटफॉर्म, 30 कर्मचारी भी तैनात
नगर आयुक्त ने बताया कि अंत्येष्टि स्थल पर शवदाह के लिए 31 प्लेटफॉर्म हैं। वहीं दाह संस्कार एवं साफ सफाई के लिए दो पालियों में 15-15 कर्मचारियों की तैनाती है। उचित प्रबंधन के लिए इंफोर्समेंट टीम के जवानों की शिफ्टवार चार-चार की संख्या में तैनाती की गई है। पर्यवेक्षण के लिए चार वरिष्ठ अधिकारियों को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
शहर के विभिन्न वार्डों में चला सैनिटाइजेशन अभियान
शहर में सैनिटाइजेशन का वृहद अभियान बुधवार को जाफरा बाजार, तिवारीपुर, हांसूपुर, मियां बाजार, अलहदादपुर, इस्माइलपुर, मुफ्तीपुर, इलाहीबाग, अलीनगर, मिर्जापुर, नरसिंहपुर एवं मुख्य मार्ग एवं वीआईपी मार्गों पर चला। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों एवं व्यावसायिक तथा सार्वजनिक स्थलों पर सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। नगर आयुक्त ने बताया कि छोटी मशीनों से कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन का कार्य वार्ड के सफाई निरीक्षकों, सुपरवाइजरों के निर्देशन में लगातार कराया जा रहा है।
राजघाट के अंत्येष्टि स्थल का निरक्षण करते कमिश्नर जयंत नार्लिकर व अन्य अधिकारी।(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
अंत्येष्टि स्थल पर गैस आधारित एक और संयंत्र लगेगा
राप्ती नदी के किनारे अंत्येष्टि स्थल पर गैस आधारित एक और अंत्येष्टि संयंत्र लगेगा। कमिश्नर जयंत नार्लिकर के निर्देश के बाद नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को कमिश्नर ने राप्ती तट स्थित अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लकड़ी आधारित प्रदूषणमुक्त दो प्लेटफॉर्म के अलावा गैस आधारित प्रदूषणमुक्त मात्र एक ही संयत्र स्थापित किया गया है। यहां गैस आधारित संयंत्र की आवश्यकता है। ऐसे में नगर निगम प्रशासन तत्काल इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करे। कमिश्नर के आदेश के अनुसार तत्काल ही नगर निगम प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई। बताया गया कि प्लेटफॉर्म, दिल्ली स्थित फर्म द्वारा तैयार करा लिया गया है। जल्द ही इसकी भी स्थापना अंत्येष्टि स्थल पर करा दी जाएगी।