फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: गोरखपुर में लगातार 12 घंटे से हो रही बारिश, तस्वीरों में देखें शहर का हाल

Sun, 18 Jul 2021 01:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में शनिवार सुबह शुरू हुई झमाझम बारिश रविवार सुबह तक चल रही है। शनिवार को पूरे दिन बादल छाए रहने से दिन का तापमान लुढ़ककर 26.4 डिग्री हो गया। यह जुलाई महीने में सामान्य अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री की तुलना में करीब छह डिग्री कम रहा। वहीं शनिवार का दिन का तापमान जितना कम हुआ, वैसा पिछले 28 साल में नहीं रहा। इससे 13 जुलाई 1992 को दिन का तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया था।

शनिवार को पूरे दिन मौसम काफी सुहाना रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तकरीबन दो डिग्री ही अंतर रहा। जहां अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में रात की ठंडक जैसा एहसास हुआ। दरअसल राजस्थान के अलवर और बीकानेर के ऊपर एक दबाव का क्षेत्र बना। जिसके बाद विभिन्न राज्यों से होते हुए टर्फ लाइन पूर्वी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से होकर पूर्वांचल होते हुए बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल होते हुए असम जा रही है। इसका पूर्वी सिरा हिमालय के तराई क्षेत्रों तक फैला हुआ है। इसकी वजह से अगले दो-तीन तक पूर्वांचल के ऊपर बादल छाए रहने की संभावना है। रविवार को 20 से 25 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। इसके बाद भी अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
जलभराव से मुसीबत
गोरखपुर में लगातार झमाझम बारिश ने लोगों को राहत जरूर दी। लेकिन शहर के कई इलाकों में जलभराव परेशानी का कारण भी बन गया। शनिवार सुबह करीब छह बजे मौसम एकाएक बदल गया। आकाश में काले बादलों ने डेरा डाला और कुछ ही समय में तेज बारिश होने लगी। मात्र दो घंटे में ही तकरीबन 40 मिलीमीटर बारिश हो गई।

 
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
इससे दाउदपुर, रुस्तमपुर, सिविल लाइंस स्कूल रोड, धर्मशाला पुल के नीचे, सुमेर सागर रोड, विजय चौराहा, बैंक रोड, जिला अस्पताल रोड, लालडिग्गी, गीताप्रेस रोड, तारामंडल रोड, आजाद नगर पूर्वी, बुद्ध विहार समेत शहर के विभिन्न इलाकों में पानी भर गया। शाम तक करीब 61 मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि दोपहर तक अधिकांश इलाकों से पानी निकल गया। इसके लिए नगर निगम की पूरी टीम लगी रही।

 

4 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
नाला खोलने के लिए लगाए गए 350 कर्मचारी
उप नगर आयुक्त अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि नाला खोलने के लिए 350 कर्मचारियों को लगाया गया। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के सामने नाला जाम होने से डीएम आवास की तरफ पानी भर रहा था, जिसे खुलवाया गया। वहीं इलाहीबाग, सूरजकुंड, बसियाडीह रेगुलेटर के पास नाले में काफी मात्रा में पॉलिथीन इकट्ठा हो गई थी। उसे भी साफ कराया गया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
अगले चार दिन तक अलर्ट पर रहेगी नगर निगम की टीम
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि मौसम विभाग के बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए 18 से 21 जुलाई तक सभी रेगूलेटरों और जलभराव वाले क्षेत्रों में संबंधित अवर अभियंता निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएंगे। सभी संबंधित को जलभराव वाले क्षेत्रों में लगाए गए पंपों को अच्छी हालत में रखने के लिए निर्देशित किया गया। मुख्य अभियंता एवं अधिशासी अभियंता को मॉनिटरिंग का निर्देश दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें