फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर फोरलेन पर मिला आठ फिट लंबा अजगर, ट्रक की चपेट में आने से हुआ घायल

Thu, 24 Dec 2020 05:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 4
python - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां हाइवे पर अजगर को देखकर लोग अचानक डर गए। अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। हाइवे को पार करते समय अजगर एक ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया था।

 
विज्ञापन

2 of 4
python - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि गुरुवार को चिलुआताल थाना के मजनू चौकी अंतर्गत सामने कॉलेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन मार्ग पर भिटनी गांव के सामने एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। जिसकी लंबाई लगभग आठ फिट थी, जो फोरलेन पर इस पार से उस पार जा रहा था।
विज्ञापन

3 of 4
python - फोटो : अमर उजाला।
अचानक वह गुजर रहे ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह टहलने गए लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग की टीम को दी।

 
विज्ञापन

4 of 4
python - फोटो : अमर उजाला।
वहीं हाइवे की 1033 पेट्रोलिंग गाड़ी के कर्मी पिंटु रावत, त्रिलोकी नाथ, सुराज गुप्ता विपिन गुप्ता भी मौके पर पहुंचकर अजगर को बोरे में भरकर टोल प्लाजा पर लेकर आए, जहां कैंपियरगंज वन विभाग की टीम पहुंचकर अजगर को अपने साथ लेकर गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें