भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन पर कोरोना का ग्रहण लग सकता है। सम्मेलन एक मई से सात मई के बीच प्रस्तावित था। इसकी तैयारी थम गई हैं। नेपाल पर्यटन मंत्रालय के सूत्रों से खबर के मुताबिक कोरोनावायरस के चलते सम्मेलन की तिथि परिवर्तन हो सकती है।