फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President Visit Gorakhpur: महामहिम रामनाथ कोविंद के स्वागत में गोरखपुर सजकर तैयार, तस्वीरों में देखें एक झलक

Fri, 03 Jun 2022 10:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 7
President Visit - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में चार जून को गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ करने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आएंगे। ऐसे में समारोह की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। शुक्रवार को बाकी बची सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। समारोह की तैयारियों के मद्देनजर बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने गीता प्रेस का निरीक्षण किया।

गीता प्रेस के ऐतिहासिक शताब्दी वर्ष समारोह के मद्देनजर देशभर से आमंत्रित अतिथि पहुंचने लगे हैं। उनके ठहरने की व्यवस्था गीता प्रेस के अतिथि भवन में की गई है। गीता प्रेस ट्रस्ट के महासचिव विष्णु प्रसाद चांदगोठिया व उत्तराखंड से नारायण प्रसाद अजीतसरिया भी समारोह में शामिल होने के लिए गोरखपुर पहुंच गए हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
President Visit - फोटो : अमर उजाला।
राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर जर्मन हैंगर पंडाल के साथ ही कॉटन पंडाल भी सजकर तैयार हो गया है। शुक्रवार को कुर्सियां भी लगा दी जाएंगी। गीता प्रेस के प्रबंधक लालमणि तिवारी ने बताया कि साज-सज्जा व अन्य सभी कार्य शुक्रवार को पूरे कर लिए जाएंगे। गीताप्रेस के ऐतिहासिक मुख्य द्वार के रंगरोगन का कार्य भी बृहस्पतिवार को पूरा हो गया। शनिवार को कार्यक्रम में राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री गीता प्रेस के मुख्य द्वार से प्रवेश करेंगे, जबकि अन्य अतिथियों को गीता प्रेस के उत्तरी द्वार से प्रवेश मिलेगा। 120 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था उत्तरी द्वार पर ही की गई है।

दिन भर पहुंचते रहे अधिकारी
राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर दिन भर जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी पहुंचते रहे। बृहस्पतिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा, एडीएम फाइनेंस, एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक, एसपी विजिलेंस, आईबी के अधिकारियों ने गीता प्रेस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही राष्ट्रपति के फ्लीट के अधिकारियों ने भी गीता प्रेस पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।

 
विज्ञापन

3 of 7
रामगढ़ताल में साउंड एंड लाइट शो। - फोटो : अमर उजाला।
नया सवेरा सजकर तैयार, साउंड एंड लाइट शो का हुआ ट्रायल
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के स्वागत के लिए रामगढ़ताल किनारे स्थित नया सवेरा सज-धजकर तैयार हो गया है। दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को गोरखपुर आ रहे राष्ट्रपति, शाम को यहां साउंड एंड लाइट शो का लुत्फ उठाएंगे।

इसी के मद्देनजर 40 मिनट के इस शो को संशोधित कर 29 मिनट का बनाया गया है। बृहस्पतिवार की शाम मेयर सीताराम जायसवाल, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम विजय किरन आनंद, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा और जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह समेत कई अन्य अफसरों ने नया सवेरा पर ट्रायल (अभ्यास) के तौर पर की गई शो की प्रस्तुति देखी और निरीक्षण कर तैयारियों का भी जायजा लिया।

 

4 of 7
रामगढ़ताल में तैयार किया जा रहा बोट। - फोटो : अमर उजाला।
मेयर ने किया तैयारियों का निरीक्षण
राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर मेयर सीताराम जायसवाल ने बृहस्पतिवार को नया सवेरा पर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने म्यूजिकल फाउंटेन तथा लाइट एंड साउंड शो के स्थल को देखा। मेयर को जीडीए के सहायक अभियंता एके तायल व पीआरओ यशवंत सिंह ने प्राधिकरण की ओर से कराए गए कार्यों के बारे में बताया। इस दौरान मनोनीत पार्षद जितेंद्र चौधरी उर्फ जीतू, जीडीए के उद्यान निरीक्षक अनिल श्रीवास्तव, विनोद शर्मा भी उपस्थित रहे। ब्यूरो

शहर को चमकाने में जुटा नगर निगम
राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर नगर निगम शहर को चमकाने में जुटा है। आगमन के सभी रूटों पर विशेष सफाई के साथ डिवाइडर और फुटपाथ चमकाए जा रहे हैं। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने शहर को 44 सेक्टर में बांटकर अधिकारियों-कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
 
विज्ञापन

5 of 7
रामगढ़ताल का प्रवेश द्वार। - फोटो : अमर उजाला।
ड्रोन से होगी रूट की निगरानी, जैमर भी रहेगा प्रभावी
राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रपति के आने-जाने वाले रास्तों पर ड्रोन, जैमर से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा रास्ते पर पड़ने वाले मकान-दुकानों की छत पर भी पुलिस, सुरक्षा में तैनात रहेगी। उधर, बृहस्पतिवार को एनेक्सी भवन में एडीजी अखिल कुमार, डीआईजी जे. रविंद्र, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने सुरक्षा में लगे पुलिस वालों को उनकी ड्यूटी समझाई। एसएसपी ने रूट मार्च का भी निरीक्षण किया।

एसएसपी सुरक्षा में लगे पुलिस वालों को बताया कि उन्हें कैसे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है। एसएसपी ने कहा कि किसी भी हाल में सुरक्षा से चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएसपी ने इस दौरान पुलिस अधिकारियों को फाइनल रूट डायवर्जन की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वीवीआइपी रूट पर किसी आने की अनुमति और किसके लिए मार्ग प्रतिबंधित रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था/मार्ग व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिस/पीएसी बल के अधिकारियों व कर्मचारियों को एसएसपी ने बताया कि उन्हें पूरी सतर्कता बरतनी होगी।

 
विज्ञापन

6 of 7
President Visit - फोटो : अमर उजाला।
त्रिस्तरीय होगा सुरक्षा घेरा, नो फ्लाइंग जोन
गोरखपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का सुरक्षा घेरा त्रिस्तरीय होगा। सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया गया है। गीताप्रेस और गोरखनाथ मंदिर के आसपास बने सभी मकान में रहने वालों का पुलिस-एलआईयू ने सत्यापन कर लिया है। इसके अलावा वहां पर बने धर्मशाला, होटल वालों से भी जानकारी मांगी गई है। राष्ट्रपति के रहने के दौरान पांच किलोमीटर का इलाका नो-फ्लाइंग जोन रहेगा। ड्रोन, पतंग, गुब्बारे को उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी रहेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राष्ट्रपति के आगमन पर शहर से हटाया जा रहा अतिक्रमण। - फोटो : अमर उजाला।
यह है राष्ट्रपति का कार्यक्रम
तय कार्यक्रम के मुताबिक, राष्ट्रपति चार जून को तीसरी बार गोरखपुर आएंगे। वह यहां दोपहर 12.15 बजे पहुंच जाएंगे। सर्किट हाउस में विश्राम करने के बाद शाम पांच बजे गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे। वह वहां करीब एक घंटे रहेंगे। शाम छह बजे गोरखनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। शाम सात बजे तक वह मंदिर में रहेंगे। इस दौरान गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन पूजन के बाद वह फिर सर्किट हाउस आ जाएंगे। थोड़ी देर बाद ही वह रामगढ़ताल किनारे बने नया सवेरा पर लाइट एंड साउंड शो देखने जाएंगे। राष्ट्रपति वहां करीब 25 से 30 मिनट गुजारेंगे और फिर सर्किट हाउस लौट आएंगे। वहीं पर रात्रि विश्राम करने के बाद अगले दिन पांच जून यानी रविवार की सुबह 8.30 बजे कबीर की निर्वाण स्थली मगहर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें