फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के विकास दुबे का रिश्तेदार बताकर रंगदारी मांग रहा था बदमाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 10 Aug 2020 02:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
1 of 6
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी व विकास दुबे की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के जेल चौकी के पास एक एजेंसी के मैनेजर से कानपुर के विकास दुबे के नाम पर रंगदारी मांगने वाले 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस मिला। शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

2 of 6
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
सदर कोतवाली इलाके के रामनाथ देवरिया के रहने वाले शंभूशरण मिश्र बरहज रोड पर जेल पुलिस चौकी से कुछ ही दूर स्थित एक एजेंसी के मैनेजर हैं। बुधवार को एजेंसी के एक कर्मचारी के मोबाइल पर फोन आया और उसने मालिक का नंबर मांगा। इस दौरान कर्मचारी ने मैनेजर शंभूशरण मिश्र से बात कराई।
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
बदमाश ने कानपुर के विकास दुबे का रिश्तेदार बताते हुए साथियों की जमानत के लिए मालिक से रुपये दिलाने को कहा। ऐसा नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। मैनेजर शंभूशरण ने सदर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मोबाइल नंबर से बदमाश का पता करने में जुट गई।

4 of 6
बदमाश अनूप तिवारी। - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस की जांच में पता चला कि रंगदारी मांगने वाला बदमाश अनूप तिवारी रामनाथ देवरिया मोहल्ले का ही रहने वाला है। एसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। सदर कोतवाली पुलिस ने पुरवां चौराहे से उसे तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। अनूप सदर कोतवाली का टॉप 10 बदमाश है। उस पर चोरी, लूट, मारपीट और गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

5 of 6
गिरफ्तार करने वाली टीम। - फोटो : अमर उजाला।
गिरफ्तार करने वाली टीम में सदर कोतवाल टीजे सिंह, एसआई विपिन मलिक, कांस्टेबल अमित चौबे, विजय प्रताप यादव, मेरोज, अरुण खरवार, विमलेश शामिल रहे। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि विकास दुबे का रिश्तेदार बनकर रंगदारी मांगने वाले अनूप तिवारी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
अनूप पर दर्ज हैं 12 केस
  • मुअसं 103/11, 60 एक्साइज एक्ट, थाना सदर कोतवाली।
  • मुअसं 874/17, 147, 323, 504, 506, 325, थाना सदर कोतवाली।
  • मुअसं 779/18, धारा 356, थाना सदर कोतवाली।
  • मुअसं 005/19, 411, 413, थाना सदर कोतवाली।
  • मुअसं 403/19, 391, थाना सदर कोतवाली।
  • मुअसं 673/18, 392, थाना सदर कोतवाली।
  • मुअसं 336/18,  356 थाना सदर कोतवाली।
  • मुअसं 761/18, 379, 411 थाना शाहपुर, गोरखपुर।
  • मुअसं 753/18, 379, 411, थाना शाहपुर, गोरखपुर।
  • मुअसं 005/19, धारा 379, 411, थाना शाहपुर, गोरखपुर।
  • मुअसं 394/19, धारा 392, 411,  थाना सदर कोतवाली।
  • मुअसं 421/20, 3(1) गैंगेस्टर एक्ट, थाना कोतवाली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें