राकेश चौबे का परिवार।
- फोटो : अमर उजाला।
राकेश के पिता कृष्ण मुरारी चौबे ने बताया कि राकेश ने प्राथमिक शिक्षा अपने मामा के यहां रहकर ग्रहण की। श्रीराम रेखा इंटर कॉलेज उरुवा बाजार से उन्होंने इंटर की परीक्षा पास की। स्नातक की परीक्षा उन्होंने श्यामेश्वर डिग्री कॉलेज सिकरीगंज से पास की। उन्होंने बताया कि घर में पूजा-पाठ का माहौल हमेशा से ही था ऐसे में राकेश का भी रूझान पूजा-पाठ की ओर हमेशा से रहा। 2011 में उन्होंने सेना में ज्वाइन किया। इसके बाद से ही वह सेना में विभिन्न पदों पर रहते हुए वर्तमान में जूनियर कमिशन ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही वह सेना के धर्मगुरु का दायित्व निभा रहे हैं। बताया कि राकेश शुरु से ही परिवार के लोगों का काफी सम्मान करते हैं। उनके परिवार में माता इंद्रावती देवी, राकेश की पत्नी अमृता और उनका पांच साल का बेटा रेयांश के अलावा दो भाई विवेक और नितेश के साथ ही एक बहन हेमलता हैं।