फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में 20 हजार से अधिक कोरोना मरीज हो चुके हैं ठीक, फिर नहीं मिल रहे 'प्लाज्मा दाता'

Wed, 30 Dec 2020 07:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
गोरखपुर में कोरोना मरीजों की संख्या भले ही कम हो गई हो, लेकिन इमरजेंसी में आने वाले संक्रमित मरीजों को प्लाज्मा नहीं मिल  पा रहा हैं। इसकी वजह यह है कि प्लाज्मा दान के लिए कोरोना विजेता आगे नहीं आ रहे हैं। जबकि बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों समेत सीएमओ कोरोना विजेताओं से प्लाज्मा दान की अपील कर चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Plasma Therapy - फोटो : Social Media
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में प्लाज्मा थेरेपी की शुरुआत हो चुकी है। अब इसके रिजल्ट भी बेहतर मिले हैं। 10 से अधिक मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी देकर उनकी जान भी बचाई गई है। बेहतर रिजल्ट को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने गंभीर मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी देने की पहल की है। लेकिन इन सबके बीच मरीजों को प्लाज्मा मिल नहीं रहे हैं। इसकी वजह से उनके इलाज में डॉक्टरों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
प्लाज्मा थेरेपी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि प्लाज्मा दान के लिए लोग आगे नहीं आ रहे हैं। इसकी वजह से मरीजों को प्लाज्मा चढ़ाने में काफी परेशानी हो रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि लोग प्लाज्मा दान के लिए आगे आएं, जिससे की मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी दिया जा सके।

 

4 of 5
coronavirus - फोटो : अमर उजाला
20 हजार से अधिक लोग कोरोना से जीत चुके हैं जंग
जिले में जिस रफ्तार से मरीजों की संख्या बढ़ी थी। उसी रफ्तार से लोग ठीक भी हुए। अब तक 20 हजार से अधिक लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। जिले में महज 250 के आसपास मरीज रह गए हैं। इसके बाद भी लोग प्लाज्मा दान के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्लाज्मा थेरैपी - फोटो : social media
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि प्लाज्मा दान देने से कोई भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं होती है। कोरोना से जंग जीत चुके लोग प्लाज्मा दान के लिए आगे आएं, जिससे की संक्रमित मरीजों की जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें