फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रहचाल: ग्रहों के राजा सूर्य ने किया राशि परिवर्तन, जानिए सभी राशियों पर कैसा होगा प्रभाव

Thu, 16 Dec 2021 09:18 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

 14 जनवरी तक इसी राशि में रहेंगे सूर्य, राजसत्ता पक्ष के लिए भी अच्छा समय
विज्ञापन
1 of 9
सूर्य का धनु राशि में गोचर। - फोटो : अमर उजाला।
ग्रहों के राजा सूर्य ने राशि परिवर्तन किया है। सूर्य बृहस्पतिवार को वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर गए। सूर्य इस राशि में 14 जनवरी तक रहेंगे। ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, वैसे तो यह खरमास है लेकिन, सूर्य का यह राशि परिवर्तन जनमानस के लिए सुखद रहेगा। यह समय राजसत्ता पक्ष के लिए अच्छा रहेगा, साथ ही यह समय जीवन में भाग्य को अच्छा बनाने वाला होगा।

मेष: भाग्य का साथ मिलेगा, यात्रा में लाभ मिलेगा, रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा, स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा, संतान एवं प्रेम के लिए अच्छा समय।
वृषभ: शासन सत्ता पक्ष से परेशानी, उच्चाधिकारी से संयमित रहें नहीं तो नुकसान हो सकता है, पिता के साथ ही अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता।
मिथुन: सरकारी तंत्र से लाभ, कोर्ट में विजय, उच्चाधिकारियों का साथ, राजनीतिक लाभ, व्यावसाय अच्छा होगा, स्वास्थ्य और प्रेम की स्थिती अच्छी रहेगी।
कर्क: शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा, रिसर्च के विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय, स्वास्थ्य, प्रेम एवं व्यापार की स्थिती अच्छी रहेगी।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
राशि - फोटो : अमर उजाला।
सिंह: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, क्रोध पर नियंत्रण रखें, विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय, सरकारी तंत्र का साथ मिलेगा, प्रेम की स्थिती बेहतर होगी।
 
विज्ञापन

3 of 9
राशि
कन्या: रक्तचाप अनियमित होगा, घर में कलह की स्थिती बनेगी, अत्यधिक खर्चे से परेशान परेशान रहेंगे, प्रेम और संतान की स्थिती मध्यम रहेगी।

4 of 9
राशि - फोटो : अमर उजाला।
तुला: पराक्रमी बनेंगे, व्यावसायिक स्थिती अच्छी होगी, परिवार के साथ ही मित्रों के सहयोग से सफलता मिलेगी, स्वास्थ्य, प्रेम एवं संतान की स्थिती अच्छी रहेगी।
 
विज्ञापन

5 of 9
राशि - फोटो : अमर उजाला।
वृश्चिक: सरकारी तंत्र से जुड़ेंगे, राजनीतिक लाभ मिलेगा, नौकरी में अच्छी स्थिती, धनागमन होगा, व्यावसाय, प्रेम और स्वास्थ्य की स्थिती अच्छी रहेगी।
विज्ञापन

6 of 9
राशि - फोटो : अमर उजाला।
धनु: पिता के साथ ही भाग्य का साथ मिलेगा, राजनीति लाभ, कोर्ट में विजय, क्रोध पर नियंत्रण रखें, प्रेम और संतान से दूरी, व्यावसायिक यात्रा हो सकती है।
 
विज्ञापन

7 of 9
राशि - फोटो : अमर उजाला।
मकर: पिता से दूरी, उच्चाधिकारियों से दिक्कत होगी, सरकार के खिलाफ न जाएं नहीं तो दिक्कत होगी, स्वास्थ्य के साथ ही प्रेम और व्यापार की स्थिती अच्छी रहेगी।

8 of 9
राशि - फोटो : अमर उजाला।
कुंभ: शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, आर्थिक स्थिती अच्छी होगी, राजनीतिक के साथ ही यात्रा से लाभ, संतान से अच्छा समाचार मिलेगा, व्यापार अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

9 of 9
राशि - फोटो : अमर उजाला।
मीन: पैतृक संपत्ति में बढ़ोत्तरी, पिता के स्वास्थ्य में सुधार, कोर्ट में विजय, व्यापार में लाभ  राजनीतिक लाभ, प्रेम और संतान का साथ मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें