इन दिनों में नेपाल में सियासी पारा चढ़ गया है। राजनीतिक दल ही नहीं, आम नागरिक भी विरोध में शामिल हो गए हैं। व्यापारी वर्ग परेशान है। उनकी नजर में राजधानी बदल जाने से बुटवल का विकास ठप हो सकता है। राजधानी बनाने के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग सभी लोग कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर नेपाली कांग्रेस, व्यापारी और आम नागरिक आर-पार की लड़ाई लड़ने का मन बना चुके हैं।