सरयू नदी में आई बाढ़ ने कछार वासियों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। बीते वर्षों में बाढ़ का पानी जहां कभी नहीं पहुंचा था, इस वर्ष सरयू का पानी वहां भी पहुंच गया है। इसकी वजह से पककर कटने को तैयार धान की फसल डूब गई। अब इस फसल के सड़ने की आशंका किसानों को परेशान कर रही है।