फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: होली के बाद ट्रेनों में ठसाठस भीड़, जनरल कोच में चढ़ने के लिए धक्कामुक्की

Sat, 11 Mar 2023 03:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
1 of 5
रेलवे स्टेशन पर बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन में पायदान पर गमछा बाधकर इस तरह बैठकर जाते यात्री। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
होली के बाद अब ट्रेनों में भीड़ बढ़ती जा रही है। बिहार की ट्रेनों में चढ़ना तो मुश्किल है ही, गोरखपुर से जाने वाली ट्रेनों में भी ठसाठस भीड़ है। शुक्रवार को ट्रेनों के जनरल कोच में जब जगह नहीं मिली तो कुछ युवक कोच के दो बर्थ के बीच चादर बांधकर उस पर लेट गए। वहीं, कुछ ट्रेन के चलने तक चढ़ने की कोशिश करते रहे। कोच में सीट को लेकर धक्कामुक्की भी हुई।



 
विज्ञापन

2 of 5
रेलवे स्टेशन पर बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन में चादर बांधकर यात्रा करते युवक। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच ही नहीं, स्लीपर कोच में भी भीड़ ज्यादा थी। यही हाल वैशाली और गोरखधाम एक्सप्रेस में भी देखने को मिला। इन ट्रेनों में स्लीपर कोच के शौचालय के पास लोग सामान लेकर बैठे थे। इनके पास काउंटर से बना आरक्षित टिकट था। गोरखपुर से स्लीपर कोच में परिवार के साथ चढ़े सुनील यादव का कहना था कि एक महीने पहले टिकट बुक कराया था। कन्फर्म हुआ नहीं, किसी तरह बैठकर चले जाएंगे।

 
विज्ञापन

3 of 5
रेलवे स्टेशन पर बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन में पायदान पर इस तरह खड़ा होकर यात्रा करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला।
वहीं, जनरल कोच में तो चढ़ना ही मुश्किल था। धक्कामुक्की के बीच कुछ लोग चढ़ तो गए लेकिन उन्हें खड़ा होकर ही सफर करना पड़ा। बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच में कुछ यात्री जब जगह नहीं मिली तो पावदान पर बैठ गए और सीढ़ी पर लगे दो पाइप के बीच गमछा बांध दिया। इन यात्रियों को आरपीएफ ने रोकने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच ट्रेन चल दी।

 

4 of 5
रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने के लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला।
जनरल टिकट काउंटरों पर लगी कतारें
रेलवे स्टेशन स्थित जनरल टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए कतारें लगी रहीं। पूरे दिन काउंटर पर भीड़ लगी रही। वहीं, टिकट वेडिंग मशीन पर भी टिकट के लिए लोगों में धक्कामुक्की हुई। भीड़ को संभालने के लिए आरपीएफ को सख्ती बरतनी पड़ी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेलवे बस स्टेशन पर बस पर चढ़ते यात्री। - फोटो : अमर उजाला।
होली के बाद बढ़ी रोडवेज बसों में भीड़
होली मनाने घर आए लोगों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार की तुलना में रेलवे बस स्टेशन पर शुक्रवार को यात्रियों की अधिक भीड़ नजर आई। शुक्रवार को रेलवे बस स्टेशन पर ऐसे यात्री ज्याद दिखे जिन्हें दिल्ली, कानपुर, आगरा सहित दूसरे शहरों में को जाना था।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र ने बताया कि अभी यात्रियों की भीड़ कम है। लेकिन, उम्मींद है कि शनिवार और रविवार को बड़ी संख्या में यात्री लंबी दूरी के बस पकड़ने रेलवे बस स्टेशन पहुंचेंगे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें