फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

lockdown 4.0: बाजारों में टूटा सन्नाटा, दुकानों पर दिखी रौनक, तस्वीरों में देखें एक झलक

Thu, 28 May 2020 05:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 12
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
पूरे दो महीने बाद बुधवार को दुकानों के शटर उठे तो बाजारों में छाया सन्नाटा टूटता नजर आया। तमाम आशंकाओं-उम्मीदों के बीच दुकानदारों का दोपहर तक का समय सफाई में गुजरा। कुछ दुकानें ऐसी रहीं, जहां ग्राहकों का इंतजार रहा। हालांकि  इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर रौनक दिखी। भीषण गर्मी के बीच कूलर-पंखों की बिक्री अच्छी हुई।
विज्ञापन

2 of 12
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
सोने-चांदी की दुकानों पर भी ग्राहक आए। सड़कों पर वाहनों की संख्या एकदम से बढ़ गई। इनमें से बड़ी संख्या में वे लोग थे, जो लॉकडाउन में बमुश्किल खुद को घरों में कैद रख सके थे। ऐसे लोगों के बेपरवाही से वाहन चलाने की वजह से सड़क पर बिगड़ा यातायात, व्यवस्थित कराने में ट्रैफिक पुलिसकर्मी परेशान नजर आए।
विज्ञापन

3 of 12
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
जिला प्रशासन की तरफ से मॉल, शॉपिंग कांप्लेक्स, होटल-रेस्टोरेंट और बारबर शॉप की दुकानें छोड़, बाकी सभी दुकानों पर से प्रतिबंध हटने के बाद बुधवार को दो महीने बाद पहली बार गोलघर, बैंक रोड, अलीनगर, रेती रोड, मोहद्दीपुर, रुस्तमपुर जैसी पुरानी बाजारों में पसरा सन्नाटा टूट गया। गोलघर में सुबह 10.30 बजे ड्रेस लैंड की दुकान का शटर जैसे ही उठा बाहर 10-12 की संख्या में लोग खड़े हो गए।

4 of 12
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
बाटा के शोरूम में भी एक-दो लोग जूते-चप्पल निहारते दिखे। सिनेमा रोड पर सुबह 11 बजे ही जाम की स्थिति थी। दुकानदार अपनी दुकानों के शटर उठा चुके थे और भीतर साफ-सफाई का दौर चल रहा था। विजय चौक पर रूंगटा एजेंसी पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर तीन मीटर की दूरी बनाकर ग्राहक खड़े दिखे।
विज्ञापन

5 of 12
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
बिग बाजार और रिलायंस ट्रेंड के शटर भी खुले। बैंक रोड पर वी-मार्ट के मुख्य द्वार पर एक कर्मचारी थर्मल स्क्रीनिंग से हर आने-जाने वाले के शरीर का तापमान जांच रहा था। बगल में खड़ा दूसरा कर्मचारी नाम-मोबाइल नंबर दर्ज कर रहा था। थोड़ी ही दूरी पर एचडीएफसी बैंक के बाहर लाइन लगी थी तो बगल में कपड़े की दुकान बिग शॉप में लोगों के आने-जाने के सिलसिला शुरू हुआ था।
विज्ञापन

6 of 12
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
उधर, गणेश चौक के पास स्थित ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स पर गार्ड मुस्तैद थे तो दो कर्मचारी हर आने-जाने वाले के हाथ सैनिटाइज करा रहे थे। शोरूम के भीतर रोशनी फैली हुई थी और कुछ काउंटरों पर इक्का-दुक्का लोग आभूषण पसंद करने में जुटे थे।
विज्ञापन

7 of 12
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
डीएम-एसएसपी ने निरीक्षण कर लिया जायजा
बाजार पूरी तरह खुलने के बाद बुधवार को डीएम के. विजयेंद्र पांडियन और एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने अलीनगर से बक्शीपुर और फिर गोलघर समेत कुछ अन्य बाजारों का भी निरीक्षण कर सोशल डिस्टेंसिंग आदि का जायजा लिया। डीएम ने सभी दुकानदारों से सतर्कता बरतने और दुकानों को समय-समय पर सैनिटाइज करते रहने की अपील की। कहा कि एक साथ ज्यादा ग्राहकों को दुकान में खड़ा नहीं होने दें। दो ग्राहकों के बीच दूरी बनाकर रखें।

8 of 12
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के निदेशक अनूप सराफ ने कहा कि पहला दिन अच्छा रहा है। खरीदार भी आए हैं। आगे और बेहतर कारोबार होगा। ग्राहक घरों से निकलेंगे। दुकान खोलने से पहले मन में नकारात्मकता थी, जो पहले दिन दूर हो गई। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना है। सब अच्छा होगा। बाजार में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। जैसे-जैसे बाजार खुलेगा, वैसे-वैसे रौनक लौट आएगी।  

9 of 12
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
संगम साड़ी के निदेशक प्रदीप टेकड़ीवाल ने कहा कि पहले दिन साफ-सफाई की गई है। जनरेटर ठीक कराया गया। कपड़ा-साड़ी की दुकानें बृहस्पतिवार से खुलेंगी। बाजार अच्छा रहेगा, यही उम्मीद है। ग्राहक भी दुकानें खुलने का इंतजार कर रहे थे। तमाम ग्राहकों के फोन आ चुके हैं। 31 मई तक लॉकडाउन है, फिर सब कुछ ठीक हो जाएगा।

10 of 12
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
ठाकुर प्रसाद गोपाल दास ज्वेलर्स के निदेशक योगेश अग्रवाल ने बताया कि लंबे समय बाद दुकानें खुली हैं। पहला दिन उम्मीद से बेहतर है। चांदी की खरीदारी हुई है। कोरोना संकट जैसे ही खत्म होगा, सब कुछ तेजी से सामान्य हो जाएगा। बाजार में बड़ी गिरावट नहीं आई है। कोरोना की चुनौती है, फिर भी जनता घर से निकलकर बाजार तक आ रही है। यह संदेश सकारात्मक है। 

11 of 12
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
ड्रेस लैंड के निदेशक आकाश अग्रवाल ने बताया कि पहला दिन साफ-सफाई में निकला है। कोरोना का भय ऐसा है कि जनता घर से बाहर निकलने में डर रही है। संक्रमण कम होने के साथ ही स्थिति सामान्य होगी। बाजार फिर ठीक होगा। जो बहुत जरूरतमंद हैं, अभी वही घर से बाहर आ रहे हैं।
विज्ञापन

12 of 12
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
रूंगटा एजेंसी के अक्षत रूंगटा ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स का बाजार अच्छा है। कूलर, पंखे की बिक्री बढ़ी है। लॉकडाउन और कोरोना संकट के बीच सब कुछ सामान्य दिख रहा है। शहरवासी पंखा, कूलर पर खर्च करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। आरओ वॉटर प्यूरीफायर की बिक्री भी अच्छी है। आगे बाजार और बेहतर होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें