फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में खास से आम हो गया प्याज, बेहद सस्ता हुआ, जानिए कितनी है कीमत

Thu, 07 May 2020 01:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
प्याज हुआ सस्ता
दो महीने तक आम से खास बना प्याज एक बार फिर से आम बन गया है। दो महीने पहले जो प्याज 100 रुपये किलो बिक रहा था, इसकी कीमत इन दिनों 10 रुपये किलो पर आ गई है। लॉकडाउन के दौर में इसकी बिक्री पर खासा असर पड़ा है। लोगों ने प्याज की खपत कम कर दी है।  
विज्ञापन

2 of 5
प्याज हुआ सस्ता - फोटो : अमर उजाला
फरवरी मार्च के महीने में थोक मंडी में प्याज की कीमतें 100 के पार थी वहीं फुटकर मंडी में प्याज 120 से 140 रुपये किलो बिका था। मार्च से प्याज की नई फसल आनी शुरू हो गई, जिसके बाद प्याज की कीमतों में गिरावट भी आनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
प्याज हुआ सस्ता - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन की जब शुरूआत हुई थी तो उस समय भी प्याज लगभग 40 रुपये बिक रहा था। अब 16 रुपये किलो प्याज लोगों को उनके दरवाजे पर मिल जा रहा है। असुरन मंडी के फुटकर प्याज व्यापारी सुनील ने बताया कि जहां दो महीने पहले प्याज की कीमत बढ़ने लगी थी लेकिन लॉकडाउन में दुकानदारी ठप हो गई। अब फिर दुकान खुलने लगीं तो और भी प्याज आने लगे। इससे प्याज की खपत कम हो गई और लोगों के गोदाम प्याज से भर गए। ऐसे में इसका दाम गिरना तय था।

4 of 5
प्याज हुआ सस्ता - फोटो : अमर उजाला
प्याज व्यापारी नौशाद ने कहा कि इन दिनों नासिक सहित सभी प्याज उत्पादक राज्यों से प्याज की आवक जरूरत से ज्यादा हो रही है। आवक अधिक होने से प्याज के दामों में कमी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
onion - फोटो : अमर उजाला
प्याज व्यापारी शम्स अहमद राइन ने कहा कि इन दिनों मंडी में मांग से अधिक प्याज आ रही है। होटल व रेस्टोरेंट बंद हैं, शादी विवाह भी नहीं हो रहे हैं। ऐसे में प्याज की खपत कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें