तीन महीने पहले कीमत में अनार और कश्मीरी सेब को टक्कर देने वाला प्याज अब गोदामों में सड़ रहा है। मंडी में प्याज का आवक अधिक है, वहीं होटल-रेस्टोरेंट बंद होने और समारोहों पर रोक होने से मांग आधी से भी कम रह गई है। ऐसे में प्याज कारोबारियों को जबरदस्त झटका लगा है।