नेपाल में शहरी युवा, जो अक्सर देश की राजनीति में रुचि नहीं रखते हैं, अब सरकार के खिलाफ विभिन्न मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। उनके विरोध और खुशी का पैटर्न नया है, जिसने पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया है। एक तरफ नेपाली संसद में लिपुलेख कालापानी को मान्यता देने पर खुशी जताते हुए सड़कों पर मोमबत्तियां जलाईं तो दूसरी तरफ कोरोना वायरस के प्रति सरकार की कमजोर नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ नारे लगाए।