फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव: रामगढ़ताल किनारे एक साथ एक लाख लोग गाएंगे राष्ट्रगान, तिरंगे से सजेगा नया सवेरा

Wed, 03 Aug 2022 09:20 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आजादी के 75 साल पूरे होने पर प्राधिकरण इस स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाना चाहता है। इसी के तहत प्राधिकरण ने यह खास आयोजन करने का निर्णय किया है। इस मौके पर युवाओं का समूह अलग-अलग कार्यक्रम भी करेगा। पैडलेगंज से नया सवेरा स्थित जेटी तक के मार्ग को तिरंगा व गुब्बारे से सजाया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रामगढ़ताल क्षेत्र, राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत से गूंज उठेगा। एक लाख लोग एक साथ ताल किनारे खड़े होकर राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाएंगे। इसे लेकर लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) तैयारियों में जुट गया है।

आजादी के 75 साल पूरे होने पर प्राधिकरण इस स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाना चाहता है। इसी के तहत प्राधिकरण ने यह खास आयोजन करने का निर्णय किया है। इस मौके पर युवाओं का समूह अलग-अलग कार्यक्रम भी करेगा। पैडलेगंज से नया सवेरा स्थित जेटी तक के मार्ग को तिरंगा व गुब्बारे से सजाया जाएगा। पूरे मार्ग पर देशभक्ति गीत बजेंगे।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले हर किसी को जीडीए तिरंगा देगा। ताल के किनारे सीढ़ियों के साथ नया सवेरा के एक छोर से डेढ़ किलोमीटर लंबे दूसरे छोर तक लोग खड़े होकर राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत गाएंगे। रामगढ़ताल में चलने वाली नावों को भी सजाया जाएगा। जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह का कहना है कि यह गोरखपुर समेत पूरे देश के लिए खास मौका है। इसका जश्न भी खास होना चाहिए।


 
विज्ञापन

3 of 5
रामगढ़ताल - फोटो : अमर उजाला।
पार्किंग के इंतजाम को लेकर जीडीए सतर्क
स्वतंत्रता दिवस पर होने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एवं पार्किंग को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे। प्राधिकरण ने इसके लिए पुलिस और यातायात विभाग को पत्र लिखकर जरूरी इंतजाम और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। दिग्विजयनाथ पार्क और चंपा देवी पार्क में गाड़ियों को पार्क कराया जाएगा। लोगों से अपील की जाएगी कि वे आयोजन स्थल तक आने के लिए दो पहिया वाहनों का ज्यादा इस्तेमाल करें।
 

4 of 5
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेमरंजन सिंह। - फोटो : amar ujala
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेमरंजन सिंह ने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर इस स्वतंत्रता दिवस भव्य आयोजन करने की तैयारी है। यहां करीब एक लाख लोगों को आमंत्रित किया जाएगा, जो ताल किनारे खड़े होकर एक साथ राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाएंगे। तैयारी है कि पूरा रामगढ़ताल क्षेत्र देशभक्ति के जश्न में रंगा नजर आए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रामगढ़ताल के किनारे हुई आरती की शुरूआत। - फोटो : अमर उजाला।
रामगढ़ताल किनारे बही भक्ति की बयार, हुई संध्या आरती
नाग पंचमी के मौके पर मंगलवार को रामगढ़ताल स्थित नया सवेरा क्षेत्र भक्ति के भाव में डूबा रहा। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की तरफ से ताल किनारे वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों के बीच संध्या आरती हुई। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ ही दूर-दराज से आए पर्यटक भी शामिल हुए।

रामजी घाट आरती समिति की पहल पर मंगलवार की शाम 6.45 बजे ताल किनारे संध्या आरती का शुभारंभ हुआ। करीब 50 मिनट तक चली आरती में सभी देवी-देवताओं की आराधना की गई।  इसी के साथ प्राधिकरण अब हर प्रमुख त्योहारों पर ताल किनारे आरती कराएगा।

इस दौरान जीडीए सचिव उदय प्रताप सिंह, सहायक अभियंता अरुण कुमार तायल, सहायक संपत्ति अधिकारी यशवंत सिंह समेत प्राधिकरण के कई अधिकारी, कर्मचारी और रामजी घाट आरती समिति के शिवेंद्र समेत कई स्थानीय लोग और पर्यटक मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें