गोरखपुर जिले के बड़हलगंज में राजेंद्र दुबे की हत्या के पीछे की वजह जानने को पुलिस की दो टीमें लगी हैं। हत्या पुरानी रंजिश में हुई या वजह कुछ और इसकी जांच में पुलिस उलझ गई है। जिस पुरानी रंजिश की बात सामने आई है, वह घटना 36 साल पहले की है, लेकिन पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।
पुलिस का मानना है कि हो सकता है, उस समय जिसकी मौत हुई हो, उसका कोई करीबी ही बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिलाया हो। यही वजह है पुलिस की जांच के दायरे में 36 साल पहले मरे रामदेव यादव का कोरिया में बैठा बेटा भी है। एसएसपी खुद पूरे प्रकरण की मानीटरिंग कर रहे हैं।