फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में चार सितारा होटल को बनाया जा रहा है क्वारंटीन सेंटर, इस रकम पर मिलेगी लग्जरी सुविधा

Sun, 14 Jun 2020 07:38 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
1 of 5
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए नेपाल प्रशासन ने रूपनदेही जिला सहित चितवन और काठमांडू के सभी होटलों को क्वारंटीन सेंटर बनाने का निर्णय लिया है। होटल एसोसिएशन नेपाल हान ने उन होटलों की सूची प्रशासन को सौप दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।
काठमांडू, चितवन और भैरहवा में होटल अब क्वारंटीन सेंटर के लिए तैयार हैं। नेपाल में चार सितारा होटलों से लेकर पर्यटक होटलों को क्वारंटीन के रूप में इस्तेमाल होगा। पर्यटन और होटल व्यवसायी रूपनदेही जिला प्रशासन के साथ बैठक कर सहमति बनाई है। होटल क्वारंटीन सेंटर बनाने के लिए तैयार होटल प्रतिष्ठानों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

3 of 5
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।
काठमांडू, चितवन या भैरहवा में क्वारंटीन की कीमत समान है। होटल न्यूनतम नेपाली 2,000 रुपये से अधिकतम 5,500 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से उपलब्ध होंगे। अधिकतम कीमत चार सितारा होटल की है और न्यूनतम मूल्य पर्यटक स्तर के होटलों के लिए है। एक कमरे में न्यूनतम मूल्य केवल दो लोगों के लिए है। जो व्यक्ति एक कमरे में अकेले रहना चाहते हैं, उन्हें न्यूनतम 3,000 से अधिकतम 8,000 रुपये देने होंगे।

4 of 5
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।
यानी अगर आप चार सितारा होटल के कमरे में अकेले रहना चाहते हैं, तो आपको प्रतिदिन 8,000 रुपये देने होंगे। नेपाल सरकार ने विदेश में फंसे नेपाली नागरिकों को लाना शुरू कर दिया है। इस प्रक्रिया में उन लोगों के लिए होटल की व्यवस्था की गई है जो नेपाल आने के बाद अपने खर्च पर क्वारंटीन में रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।
जिन लोगों को अपने लिए खर्च करना मुश्किल लगता है, उन्हें स्थानीय स्तर पर सरकार द्वारा स्थापित सामूहिक क्वारंटीन में रखा जा रहा है। होटल में दिन में चार बार नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना शामिल है। होटल एसोसिएशन ऑफ नेपाल हान एवं शान के अध्यक्ष सीपी श्रेष्ठ ने बताया कि अन्य सेवाएं होटल के मानकों के समान होंगी। सरकार को सूची सौप दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें