जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
227 की कोरोना जांच, नहीं मिला कोई संक्रमित
कोरोना के दो संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। एयरपोर्ट से लेकर रेलवे और बस स्टेशन पर यात्रियों की जांच शुरू कर दी गई है। सोमवार को एयरपोर्ट पर 35 यात्रियों की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके अलावा बस और रेलवे स्टेशन पर क्रमश: 33 और 47 यात्रियों की जांच की गई। यहां भी सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं, जिला अस्पताल में 28 लोग स्वेच्छा से जांच कराने पहुंचे थे। इनमें 14 की एंटीजन किट से जांच की गई। 14 की आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूना भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को मिलेगी।
कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि राजकीय महिला शरणालय घंटाघर में 128 लोगों की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन सभी की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भी भेजा गया है। मौजूदा समय में जिले में केवल दो सक्रिय मरीज हैं, जिनका होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। अभी तक इनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं आई है।