फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: यूपी के इस गांव में नहीं मिला एक भी कोरोना संक्रमित, ग्रामीणों ने ऐसे दी महामारी को मात

Sat, 29 May 2021 06:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
विज्ञापन
1 of 5
गांव में नहीं हैं एक भी संक्रमित। - फोटो : अमर उजाला।
एक तरफ कोरोना वायरस की गांवों में घुसने की बाते सामने आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में एक ऐसा गांव हैं, जहां कोरोना का कोई असर नहीं है। गांव के लोगों ने सतर्कता के साथ समझदारी दिखाई तो इस महामारी में उनका बचाव हो गया। आज इस गांव में बहुत जरूरत पड़ने पर ही कोई रिश्तेदार किसी के घर पहुंचता है। ज्यादातर लोगों ने रिश्तेदारों से ही दूरी बना ली है। इस महामारी के दौर में यह गांव लोगों के लिए प्रेरणादायी बना हुआ है।

महराजगंज जिले के परतावल ब्लॉक के इस गांव का नाम पिपरपाती है। यहां के रहने वाले लोगों ने कोरोना महामारी में काफी सतर्कता बरती। यही कारण है कि गांव में कोरोना नहीं घुस सका। हल्की-फुल्की तबीयत खराब हुई तो लोगों ने आयुर्वेद का नुस्खा अपनाया और ठीक हो गए। कोरोना काल में किसी ग्रामीण को गंभीर बीमार नहीं हुई। इस गांव की कुल आबादी करीब 3500 है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...


 
विज्ञापन

2 of 5
गांव को समय-समय पर सैनिटाइज किया जाता है। - फोटो : अमर उजाला।
गांव में सेमरहना एवं निबियहवा नाम का दो टोला है। गांव से पीएचसी श्यामदेउरवां महज एक किमी दूर है। ज्यादा जरूरत पड़ने पर ही लोग यहां चिकित्सक से संपर्क कर दवा लेते हैं। गांव के छोटे सिंह व बलवंत ने कहा कि पहली एवं दूसरी लहर में गांव में कोरोना नहीं घुसा। अगर कोई बाहर से आता है तो उसे कुछ दिन होम क्वारंटीन कर दिया जाता है। गांव के ज्यादातर लोग नियमित योगा करते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
योग करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
उग्रसेन, अजय एवं अरविंद ने बताया कि गांव में ज्यादा लोगों ने रिश्तेदारों को आने से मना कर रखा है। फोन से ही हालचाल हो जाता है। अगर बहुत जरूरत पड़ती है तो कोई कभी कभार आ जाता है। लोग नियम से योगा, संतुलित भोजन के साथ हल्दीयुक्त दूध व काढ़े का सेवन करते हैं।
 

4 of 5
गांव में साफ-सफाई का रखा जाता विशेष ख्याल। - फोटो : अमर उजाला।
ग्राम प्रधान मालती देवी ने बताया कि गांव को सैनिटाइज कराने के साथ ही चूना, ब्लीचिंग का छिड़काव कराया गया है। लोगों में जरूरत के हिसाब से मास्क वितरित किया जाता है। लोग जरूरत पड़ने पर ही अपने घरों से बाहर निकलते हैं। इन दिनों सभी लोग घर में रहते हुए अपने बचाव के प्रति सजग हैं। लोगों की सतर्कता की वजह से गांव में कोरोना नहीं घुस पाया।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाहर से आने वाले लोगों को किया जाता है क्वारंटीन। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
ग्राम सचिव सुधीर सिंह ने बताया कि पिपरपाती गांव के लोग काफी जागरूक हैं। कोरोना से बचाव के लिए योगा करते हैं। गांव में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यह गांव अन्य गांव के लोगों के लिए प्रेरणादायक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें