फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: बस्ती जिले में लागू हुआ नाइट कर्फ्यू, रात 10 से सुबह छह बजे तक रहेगा प्रतिबंध

Thu, 15 Apr 2021 05:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

  • सौ से अधिक केस मिलने पर डीएम ने लिया निर्णय
  • रात दस से सुबह छह बजे तक आने जाने पर भी प्रतिबंध

 
विज्ञापन
1 of 5
Basti news - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमित केस के मद्देनजर बस्ती जिले में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। बताया कि 14 अप्रैल को जिले में 106 केस जिले में आए हैं। शासन के निर्देशानुसार 100 के अधिक केस आने पर सावधानी के तौर पर सुरक्षात्मक दृष्टि से नाइट कर्फ्यू रात 10 से सुबह छह बजे तक लगाया जाएगा। इस दौरान सभी दुकानें प्रतिष्ठान बंद रहेंगे तथा आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी व्यक्तियों के आने-जाने पर रोक रहेगी।

 
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उक्त जानकारी डीएम सौम्या अग्रवाल ने दिया है। बताया कि जिले में बढ़ते हुए संक्रमित केसेज को देखते हुए मुंडेरवा सीएचसी को एल-वन कोविड-19 अस्पताल के रूप में संचालन फिर से शुरू किया जा रहा है। इसके अलावा सदर एवं हर्रैया तहसील में दो-दो तथा भानपुर एवं रुधौली तहसील में एक-एक एल-वन अस्पताल शुरू किया जाएगा। यह सभी एल-वन हॉस्पिटल सीएचसी या पीएचसी पर संचालित किए जाएंगे। डीएम ने निर्देश दिया है कि होम आइसोलेशन के मरीजों जिनके पास थर्मामीटर या पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध नहीं है, उन्हें नजदीक के सीएचसी में भर्ती किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 10 बेड का अलग वार्ड बनाकर डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाएं, मरीजों के निशुल्क भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था कराएं।
विज्ञापन

3 of 5
night curfew - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने संबंधित एसडीएम तथा बीडीओ को भी निर्देशित किया है कि वे एल-वन हॉस्पिटल की व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। डीएम ने टेलीमेडिसिन व्यवस्था शुरू की जाए। इसके अंतर्गत विकास भवन स्थित कोविड-19 कमांड एवं कंट्रोल सेंटर में 24 घंटे डॉक्टर उपस्थित रहेंगे। कंट्रोल रूम के नंबर- 05542-287774 पर फोन करके कोई भी करोना संक्रमित व्यक्ति डॉक्टर से परामर्श कर सकेगा। डीएम ने प्रवासियों के नमूने न कराने पर असंतोष व्यक्त किया है। समीक्षा में उन्होंने पाया कि लगभग एक हजार से अधिक प्रवासी जिले में आ चुके हैं, मगर अभी तक मात्र 250 प्रवासियों का सैंपल लेकर टेस्ट के लिए भेजा गया है। सदर एवं कप्तानगंज में यह संख्या भी शून्य है। उन्होंने टीका की वेस्टेज रोकने का भी अधिकारियों को निर्देश दिया है।
 

4 of 5
रात का कर्फ्यू - फोटो : पीटीआई
डीएम ने निजी अस्पतालों में कोविड-19 के टीकाकरण के रिपोर्ट प्राप्त कर प्रस्तुत करने का निर्देश डॉ. सीएल कन्नौजिया को दिया है। समीक्षा में कुदरहा, बहादुरपुर, बस्ती सदर, रामनगर में दैनिक टीकाकरण कम पाए जाने पर  कार्ययोजना के अनुसार कर्मियों का लक्ष्य निर्धारित करने तथा उसके अनुसार लोगों को टीकाकरण केंद्र तक लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक प्रतिदिन 700 लोगों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। सप्ताह में तीन दिन ब्लॉक तथा अन्य तीन दिन कोटेदार के माध्यम से लोग टीकाकरण केंद्र पर आएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रात्रि कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति, सीएमओ डॉ. अनूप कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नंदकिशोर कलाल, उप जिलाधिकारी आनंद श्रीनेत, डॉ. सीके वर्मा, डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी, डॉ. अजीत कुमार कुशवाहा, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, कृषि अधिकारी संजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें