फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: दुल्हन के सिर से गिरी विग देख दंग रह गया दूल्हा, बोला- 'अब साथ नहीं रहना'

Thu, 15 Jul 2021 07:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी के सिर पर बाल न होने का राज खुलने पर पति ने शादी के बाद उसे छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, अभी 15 दिन पहले ही उनकी शादी हुई थी। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मामला गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि शादी के समय दुल्हन के सिर पर विग था। शादी होने तक दूल्हे या उसके घरवालों को इस बात की जानकारी नहीं थी। दुल्हन ससुराल पहुंची तब भी यह राज कायम रहा लेकिन एक दिन अचानक विग निकल गया। पत्नी के सिर से नीचे गिरा विग देखकर पति हैरान रह गया। मामले की जानकारी पूरे परिवार को हो गई। इसके बाद सबने मिलकर तय किया और दुल्हन को वापस उसके मायके भेज दिया। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...

 
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
इस घटना के बाद लड़की के घरवाले बुरी तरह परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उधर, लड़के वालों का कहना है कि शादी हो गई, दुल्हन ससुराल आ गई लेकिन किसी को कभी नहीं लगा कि लड़की के सिर पर दिख रहे बाल नकली हैं। सब ठीक ही चल रहा था कि एक दिन दुल्हन के सिर से विग गिर गई। तब ससुरालवालों को पहली बार पता चला कि उसके सिर पर बाल नहीं हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि इसके बाद ससुराल वालों ने दुल्हन को मायके भेज दिया। उनका कहना था कि लड़की के घरवालों ने इस बात को छिपा कर शादी की थी। उधर, लड़की की मां ने पीपीगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पीपीगंज पुलिस ने बुधवार को दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया था। दोनों पक्षों से बातचीत कर पुलिस ने मामले में हल निकालने की कोशिश की लेकिन लड़का पक्ष तैयार नहीं हुआ। इसके बाद एक सप्ताह में दोनों पक्षों के बीच पंचायत की बात तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
पीपीगंज थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि लड़की के सिर पर बाल न होने की वजह से उसके पति ने घर से निकाल दिया है। दोनों पक्षों में बातचीत से हल नहीं होगा तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें