रेल म्यूजियम।
- फोटो : अमर उजाला।
नव वर्ष के स्वागत के लिए युवाओं और बच्चों में काफी उत्साह रहता है। पिकनिक स्पॉट के साथ कई लोग इस अवसर पर तरकुलहा माई, बुढ़िया माता में परिवार व दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने जाते हैं। युवाओं की टोली अभी नहीं तो कभी नहीं के तर्ज पर नए वर्ष के स्वागत में जुटा हुआ है। कोई टोली नजदीक के पिकनिक स्पॉट पर नए साल का जश्न मनाने के मूड में है, तो कोई दूर के पिकनिक स्पॉट पर जाने की तैयारी में है। सब के सब नए वर्ष के स्वागत के जश्न में शरीक होने को बेताब नजर आ रहे हैं।
मंदिरों में भी जुटती है भीड़
नए वर्ष की शुरुआत कई लोग आध्यात्मिक तरीके से भी करते है। शहर में गोलघर स्थित काली मंदिर, गोरखनाथ मंदिर, मानसरोवर, बेतियाहाता स्थित हनुमान मंदिर, चौरहिया गोला स्थित शीतला माता मंदिर, काली बाड़ी मंदिर, हनुमान गढ़ी में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं।