क्या बताऊं। आगे वाली बस अब्बा चला रहे थे। पीछे वाली मैं। सब कुछ ठीक था कि अचानक अब्बा वाली बस खाई में लुढ़कने लगी। भाईजान! मेरे सामने अब्बा वाली बस गहरी खाई में गिर गई और मैं कुछ नहीं सका। मैं अब्बा और अन्य यात्रियों को बचा न सका। इब्राहिम ने गोरखपुर में मौजूद अपने भाई हसनैन को नेपाल में हादसे की जानकारी दी तो दोनों फफक पड़े। हादसे में बस चालक पिपराइच के जंगल अहमद अली शाह तुर्रा बाजार निवासी मुर्तजा की मौत हो गई।
विज्ञापन
2 of 13
Nepal Bus Accident
- फोटो : अमर उजाला
हादसे वाली बस के ठीक पीछे दूसरी बस इब्राहिम चला रहा था। अपनी आंखों के सामने ही बेबस इब्राहिम पिता की बस को खाई में गिरता देखता रहा। बस रोककर वह चीखने-चिल्लाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और राहत बचाव में जुट गए।
विज्ञापन
3 of 13
Nepal Bus Accident
- फोटो : PTI
पिता की मौत की खबर सुनकर छोटा बेटा हसनैन रिश्तेदार के साथ नेपाल रवाना हो गया। हसनैन ने बताया कि तीन वर्ष पहले उसके बड़े भाई की डंपर चलाते समय हादसे में मौत हो गई थी, अब पिता ने भी साथ छोड़ दिया।
4 of 13
Nepal Bus Accident
- फोटो : Amar Ujala
मुर्तजा और उसका बेटा इब्राहिम केशरवानी ट्रेवल्स की बस काफी समय से चलाते थे। अक्सर पिता-पुत्र पर्यटकों को लेकर नेपाल यात्रा पर जाया करते थे। 16 अगस्त को दोनों साथ में अलग-अलग बस लेकर प्रयागराज निकले थे।
विज्ञापन
5 of 13
road accident
- फोटो : अमर उजाला
वहां से 17 को महाराष्ट्र से आए पर्यटकों को बैठाकर कई जगह घूमते हुए नेपाल पहुंचे थे। नेपाल में बस का आठ दिन का परमिट बनवाया था। पर्यटकों को 29 अगस्त को बनारस छोड़कर गोरखपुर वापस आना था। इससे पहले ये हादसा हो गया।
विज्ञापन
6 of 13
road accident
- फोटो : अमर उजाला
मुर्तुजा के तीन बेटे और दो बेटिया हैं। एक बेटे की तीन वर्ष पहले डंपर चलाते समय पादरी बाजार के पास हादसे में मौत हो गई थी। दोनों बेटियों की अभी शादी नहीं हुई है। मुर्तजा की पत्नी शुगर और बीपी की बीमारी से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
7 of 13
road accident
- फोटो : अमर उजाला
आखिरी बार पत्नी व बेटियों से वीडियो कॉल पर हुई थी बात
मुर्तुजा ने बृहस्पतिवार की शाम सात बजे पत्नी और बच्चों से वीडियो कॉल पर बात की थी। बेटियों से उन्होंने पूछा था कि खाना क्या बनाई हो, हमको नहीं खिलाओगी। तब बेटियों ने मां की तबीयत ठीक नहीं होने की जानकारी दी।
8 of 13
road accident
- फोटो : अमर उजाला
इस पर मुर्तुजा ने कहा था कि तुम्हारी मां को नेपाल ले जाकर अच्छे डॉक्टर से दिखाएंगे। मां को बच्चों ने घटना की जानकारी नहीं दी है। आसपास के लोगों ने बताया कि मुर्तुजा मिलनसार व्यक्ति थे, गांव के लोगों से उनका अच्छा संबंध था। घटना की जानकारी होने पर घर पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई।
9 of 13
road accident
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों को लेकर काठमांडू जा रही बस खाई में गिरी
प्रयागराज से यात्रियों को लेकर नेपाल गई गोरखपुर की बस शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पोखरा से काठमांडू जाते समय तनहुन के अबुखैरेनी में मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। बस में 42 यात्री सवार थे। हादसे में गोरखपुर के बस चालक समेत महाराष्ट्र के 27 यात्रियों की मौत हो गई। 15 यात्री घायल हो गए। पुलिस एवं सेना के जवान राहत बचाव में जुट गए हैं। सूचना के बाद सीमावर्ती जिला महराजगंज के नौतनवां के एसडीएम और सोनौली सीओ भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
10 of 13
road accident
- फोटो : अमर उजाला
घटना सोनौली सीमा से करीब 170 किमी दूर हुई। मरने वालों में महाराष्ट्र के लोगों के साथ ही बस चालक भी शामिल है। चालक की पहचान गोरखपुर के पिपराइच निवासी मुर्तजा के रूप में हुई। घटना के बाद सोनौली सीमा पर एंबुलेंस खड़ी कर दी गई है।
11 of 13
road accident
- फोटो : अमर उजाला
जैसे ही घायल सीमा पर आएंगे, उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जाएगा। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र से करीब 110 लोग प्रयागराज आए थे। उन्होंने गोरखपुर के केशरवानी ट्रेवल्स की दो बस और एक ट्रेवलर ऑनलाइन बुक कराई थी।
12 of 13
गोरखपुर से नेपाल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : अमर उजाला
केशरवानी परिवहन के मालिक विष्णु केशरवानी ने बताया कि 16 अगस्त को बस गोरखपुर से प्रयागराज गई थी। 17 को महाराष्ट्र से आए पर्यटकों को बैठाकर चित्रकूट गई फिर 19 को अयोध्या पहुंची। वहां से 20 अगस्त की सुबह बसें गोरखपुर आईं।
पर्यटकों ने गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद नेपाल के लुंबिनी चले गए। 21 को लुंबिनी से पोखरा के लिए निकले। 22 को पोखरा में थे। वहां से 23 की सुबह काठमांडू के लिए निकले थे।