प्रयागराज से यात्रियों को लेकर नेपाल गई गोरखपुर की बस शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पोखरा से काठमांडू जाते समय तनहुन के अबुखैरेनी में मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। बस में 42 यात्री सवार थे। हादसे में गोरखपुर के बस चालक समेत महाराष्ट्र के 28 यात्रियों की मौत हो गई। 15 यात्री घायल हो गए। एडीएम वित्त एवं राजस्व गोरखपुर विनीत सिंह ने बताया कि हादसे में कुल 28 लोगों की मौत हुई है। इनमें दो लोग ड्राइवर और क्लीनर गोरखपुर के हैं। शेष सभी महराष्ट्र के हैं। हादसे वाली बस भी गोरखपुर के ट्रैवल एजेंसी की थी।
विज्ञापन
2 of 10
गोरखपुर से नेपाल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : अमर उजाला
घटना सोनौली सीमा से करीब 170 किमी दूर हुई। मरने वालों में महाराष्ट्र के लोगों के साथ ही बस चालक भी शामिल है। चालक की पहचान गोरखपुर के पिपराइच निवासी मुर्तजा के रूप में हुई। घटना के बाद सोनौली सीमा पर एंबुलेंस खड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
3 of 10
road accident
- फोटो : अमर उजाला
जैसे ही घायल सीमा पर आएंगे, उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जाएगा। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र से करीब 110 लोग प्रयागराज आए थे। उन्होंने गोरखपुर के केशरवानी ट्रेवल्स की दो बस और एक ट्रेवलर ऑनलाइन बुक कराई थी।
4 of 10
road accident
- फोटो : अमर उजाला
केशरवानी परिवहन के मालिक विष्णु केशरवानी ने बताया कि 16 अगस्त को बस गोरखपुर से प्रयागराज गई थी। 17 को महाराष्ट्र से आए पर्यटकों को बैठाकर चित्रकूट गई फिर 19 को अयोध्या पहुंची। वहां से 20 अगस्त की सुबह बसें गोरखपुर आईं।
विज्ञापन
5 of 10
road accident
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों ने गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद नेपाल के लुंबिनी चले गए। 21 को लुंबिनी से पोखरा के लिए निकले। 22 को पोखरा में थे। वहां से 23 की सुबह काठमांडू के लिए निकले थे।
विज्ञापन
6 of 10
road accident
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के बाद सेना ने भी संभाला मोर्चा
नेपाल में बस के खाई में गिरने के बाद पहले पुलिस और बाद में सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला। इसके बाद राहत व बचाव कार्य शुरू हुआ। इस बीच गोताखोर भी बुला लिए गए। दोपहर तक सेना और पुलिस की रेस्क्यू टीम ने 14 शवों को बरामद किया और 16 लोगों को सुरक्षित निकालने में कामयाबी पाई। हालांकि, शाम को मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई। सुबह ये संख्या बढ़कर 28 हो गई थी।
विज्ञापन
7 of 10
road accident
- फोटो : अमर उजाला
सशस्त्र पुलिस के सह प्रवक्ता और डीएसपी शैलेंद्र थापा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस पोखरा के मझेरी रिजार्ट में ठहरे भारतीयों को लेकर काठमांडो जा रही थी।
8 of 10
road accident
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर दो बजे तक 18 लोगों के शव घटनास्थल से बरामद किए गए। खोजबीन जारी है, मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ती जा रही है। घटनास्थल खड़ी और दुर्गम पहाड़ी के बीच है, इसलिए राहत एवं बचाव कार्य में भी दिक्कत आई।
9 of 10
road accident
- फोटो : अमर उजाला
तनहुं डीएसपी दीपक कुमार राय ने कहा कि बचाव कार्य जारी है। मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। सशस्त्र पुलिस बल नेपाल आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण स्कूल के एसएसपी माधव पौडेल के साथ 10 गोताखोरों और नंबर 23 मनकामना गण भानु तनाहुन के 35 लोगों सहित 45 लोगों की एक टीम को बचाव के लिए लगाया गया है।
नेपाल में हुई दुर्घटना को देखते हुए नौतनवा एसडीएम, सीओ व सोनौली थानाध्यक्ष को मौके पर भेजा गया है। भारतीयों की हर संभव मदद के लिए व्यवस्था की जा रही है। नेपाल के अधिकारियों ने समन्वय बनाकर जरूरी कार्रवाई की जा रही है।-अनुनय कुमार झा, डीएम, महराजगंज