फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal Bus Accident: आखिरी तस्वीर... हादसे के पहले सभी ने साथ खिंचवाई फोटो, क्या पता था कि ये अंतिम सफर होगा

Sat, 24 Aug 2024 02:29 PM IST
शाहरुख खान रोहित सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 11
Nepal Bus Accident - फोटो : अमर उजाला
नेपाल हादसे के शिकार लोगों को क्या पता था कि ये उनका ये सफर अंतिम सफर है। यादों को सहेजने के लिए नेपाल में हादसे के थोड़ी देर पहले ही मानसरोवर होटल के बाहर सभी ने एक साथ सामूहिक फोटो खिंचवाई थी। पीछे बस खड़ी थी और सामने खड़े होकर सभी सवार सदस्यों ने समूह की फोटो खिंचवाई और इसे यादों के लिए अपने-अपने मोबाइल में कैद करना शुरू कर दिया। इस फोटो को मृतक चालक मुर्तजा ने ही खींचा था। उन्हें क्या पता कि उनकी खींची ये फोटो भी अंतिम फोटो बन जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, इस फोटो को चालक-परिचालकों ने भारत-नेपाल के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेज दिया था। इस ग्रुप में गोरखपुर-महराजगंज और नेपाल से जुड़े अलग-अलग जिलों के ट्रैवेल एजेंसी के लोग जुड़े हैं। 
विज्ञापन

3 of 11
Nepal Bus Accident - फोटो : PTI
सभी एक साथ मिलकर साझेदारी और सहयोग  में दोनों देशों के बीच की सूचनाओं को इसी ग्रुप पर साझा कर देते हैं तो नेपाल और भारत से आने-जाने ट्रैवेल्स कंपनियों के लोगों तक जानकारी पहुंच जाती है। हादसे के बाद इसी ग्रुप में लोगों ने फोटो भेंजनी शुरू की। 

 

4 of 11
road accident - फोटो : अमर उजाला
बनारस के एजेंसी संचालक ने भी ग्रुप में एक फोटो साझा की। ये फोटो हादसे से एक दिन पहले का ही था। इसी के बाद लोग होटल से एक साथ तीन अलग-अलग गाड़ियों में सवार होकर काठमांडू के लिए निकल गए थे। लेकनि, मुगलिंग के पांच किमी आगे अचानक से ये हादसा हो गया। 

 
विज्ञापन

5 of 11
road accident - फोटो : अमर उजाला
बस के खाई में गिरने के बाद सबसे पहले नेपाल की पुलिस और बाद में सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला। इसके बाद राहत व बचाव कार्य शुरू हुआ। इस बीच गोताखोर भी बुला लिए गए। दोपहर तक सेना और पुलिस की रेस्क्यू टीम ने 14 शवों को बरामद किया और 16 लोगों को सुरक्षित निकालने में कामयाबी पाई। हालांकि, शाम को मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई। इस पूरे हादसे और बचाव की फोटो इसी व्हाट्सएप ग्रुप पर लोग साझा करना शुरू करने लगा।
 
विज्ञापन

6 of 11
road accident - फोटो : अमर उजाला
हादसे में कहीं गोरखपुर के भी तो नहीं?
नेपाल में हादसे की सूचना करीब 11 बजे आ गई थी। गोरखपुर के ट्रैवेस एजेंसी की बस होने की वजह से लोगों के मन में पहला सवाल था कि कहीं बस में सवार लोग गोरखपुर के तो नहीं? इसी व्हाट्सएप ग्रुप पर फोटो और वीडियो के साथ जानकारी आने लगी कि सभी सवार लोग महराष्ट्र के थे। इसमें गोरखपुर का बस चालक था, जो नहीं मिल रहा। शाम तक मुर्तजा की मौत की भी सूचना आ गई।

 
विज्ञापन

7 of 11
road accident - फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों को लेकर काठमांडू जा रही बस खाई में गिरी
प्रयागराज से यात्रियों को लेकर नेपाल गई गोरखपुर की बस शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पोखरा से काठमांडू जाते समय तनहुन के अबुखैरेनी में मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। बस में 42 यात्री सवार थे। हादसे में गोरखपुर के बस चालक समेत महाराष्ट्र के 28 यात्रियों की मौत हो गई। 15 यात्री घायल हो गए। पुलिस एवं सेना के जवान राहत बचाव में जुट गए हैं। सूचना के बाद सीमावर्ती जिला महराजगंज के नौतनवां के एसडीएम और सोनौली सीओ भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। 

 

8 of 11
road accident - फोटो : अमर उजाला
घटना सोनौली सीमा से करीब 170 किमी दूर हुई। मरने वालों में महाराष्ट्र के लोगों के साथ ही बस चालक भी शामिल है। चालक की पहचान गोरखपुर के पिपराइच निवासी मुर्तजा के रूप में हुई। घटना के बाद सोनौली सीमा पर एंबुलेंस खड़ी कर दी गई है। 

 

9 of 11
road accident - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही घायल सीमा पर आएंगे, उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जाएगा। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र से करीब 110 लोग प्रयागराज आए थे। उन्होंने गोरखपुर के केशरवानी ट्रेवल्स की दो बस और एक ट्रेवलर ऑनलाइन बुक कराई थी।

 

10 of 11
Nepal Bus Accident - फोटो : अमर उजाला
केशरवानी परिवहन के मालिक विष्णु केशरवानी ने बताया कि 16 अगस्त को बस गोरखपुर से प्रयागराज गई थी। 17 को महाराष्ट्र से आए पर्यटकों को बैठाकर चित्रकूट गई फिर 19 को अयोध्या पहुंची। वहां से 20 अगस्त की सुबह बसें गोरखपुर आईं। 

 
विज्ञापन

11 of 11
road accident - फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों ने गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद नेपाल के लुंबिनी चले गए। 21 को लुंबिनी से पोखरा के लिए निकले। 22 को पोखरा में थे। वहां से 23 की सुबह काठमांडू के लिए निकले थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें