फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा: गोरखपुर परीक्षा केंद्रों पर अभ्यार्थियों ने दी परीक्षा, बाहर पापा, नानी-नाना का इम्तिहान

Sat, 24 Aug 2024 12:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

पुलिस भर्ती परीक्षा: पत्नी, बेटी, नाती और पोतों के सपनों को पूरा करने के लिए परीक्षा केंद्रों के बाहर इनके पति, नाना-नानी और अन्य रिश्तेदारों ने भी इम्तिहान दिया। पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी तो केंद्र के अंदर थे, लेकिन उनके अभिभावक भी बाहर इम्तिहान देते रहे। उमस भरी गर्मी में उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ महिला अभ्यर्थी अपने बच्चे को लेकर आई थीं, जिसे संभालने में पति का पसीना छूट गया।
विज्ञापन
1 of 13
नतजात शिशु को गोद में लेकर परीक्षा केंद्र के बाहर - फोटो : अमर उजाला
 पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी तो केंद्र के अंदर थे, लेकिन उनके अभिभावक भी बाहर इम्तिहान देते रहे। उमस भरी गर्मी में उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 13
पुलिस भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
कुछ महिला अभ्यर्थी अपने बच्चे को लेकर आई थीं, जिसे संभालने में पति का पसीना छूट गया।
विज्ञापन

3 of 13
पुलिस भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
अभ्यर्थियों में नौकरी को लेकर उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे परीक्षा के निर्धारित समय से तीन से चार घंटा पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए। इसमें सबसे अधिक दिक्कत महिला अभ्यर्थियों के साथ आए अभिभावकों को उठानी पड़ी।

4 of 13
पुलिस भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
बेटी के सपने को पूरा करने के लिए पिता ने भी तमाम परेशानियां झेलते हुए परीक्षा दिलाई। दूर-दराज से आने वाले लोग रात में ही शहर में आ गए थे।
विज्ञापन

5 of 13
पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान लगा जमा - फोटो : अमर उजाला
स्टेशन पर या रिश्तेदार के यहां रात गुजार कर सुबह केंद्र पर पहुंच गए। कोई पाॅलिथीन बिछाकर जमीन पर बैठा रहा तो कोई आसपास की दुकान के सामने अपने लिए छांव की तलाश करता रहा।
विज्ञापन

6 of 13
परीक्षा केंद्र के बाहर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
अभ्यर्थी के अंदर जाने पर अभिभावक केंद्र के आसपास बैठकर उनका इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

7 of 13
पुलिस भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
कुशीनगर की रहने वाली प्रीति चौरसिया सुबह की पाली में पति और एक साल के बच्चे को लेकर डीएवी पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पहुंचीं। पति अजय चौरसिया ने बताया कि सुबह पांच बजे ही वह घर से निकल गए थे।

8 of 13
पुलिस भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
पत्नी के अंदर जाने के बाद वह बच्चे को लेकर केंद्र के बाहर संभालते रहे।

9 of 13
भर्ती परीक्षा के दौरान अंदर अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे थे, बाहर मां बच्चे को दूध पिलाते हुए - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि इसके पहले इतने देर तक बच्चे को कभी नहीं संभाला, लेकिन पत्नी की इच्छा है पुलिस में भर्ती होने की। इसीलिए साथ में आए हैं।

 

10 of 13
परीक्षा के दौरान पुलिस अधिकारियों ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
मऊ से आए दिनेश दूबे ने बताया कि परीक्षा दिलवाने के लिए वह सुबह आठ बजे घर से निकल गए। दूसरी पाली में बेटी की परीक्षा थी।

11 of 13
दूसरी पाली की परीक्षा में शामिल होने से पहले तैयारी कर अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
सुबह 11 बजे मारवाड़ इंटर कॉलेज पहुंचकर वह एक दुकान के सामने नीचे बैठ गए। बताया कि बेटी शुरू से ही फोर्स में जाना चाहती है। उसी सपने को पूरा करने के लिए यहां आए हैं।

12 of 13
पुलिस भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
पिछली बार पेपर लीक हो गया तो वह उदास हो गई थी।

 
विज्ञापन

13 of 13
पुलिस भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
मम्मी अंदर, नानी संभाल रहीं बच्चा
हाटा से परीक्षा देने आई ऋतु गोंड अपने बच्चे और मां के साथ मारवाड़ इंटर कॉलेज केंद्र पर आई थीं। मां मालती देवी परीक्षा के दौरान बच्चे को संभालती रहीं। भूख लगने पर उसको बॉटल से दूध पिलाईं। अभ्यर्थियों के साथ आए अभिभावक केंद्र
के बाहर परेशानी झेलते रहे। खाने-पीने की चीजें भी वहां आसानी से उपलब्ध नहीं थीं। उमस भरी गर्मी थी, ऐसे में केंद्र के बाहर बोतलबंद पानी की मांग काफी ज्यादा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें