फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET 2020: गोरखपुर में 95 फीसदी विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, फिजिक्स के फॉर्मूले में उलझे, बायोलॉजी ने दी राहत

Mon, 14 Sep 2020 09:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 7
NEET 2020 - फोटो : अमर उजाला।
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में फिजिक्स के सवालों में विद्यार्थी उलझ गए। रविवार को ज्यादातर सवाल फॉर्मूले पर आधारित पूछे गए। हालांकि बायोलॉजी (जूलोजी, बॉटनी) के सवाल आसान थे जिन्हें हल करने में छात्रों को कोई दिक्कत नहीं हुई। कुछ विद्यार्थियों ने केमिस्ट्री को भी कठिन बताया। हालांकि रैंपस स्कूल और आर्मी स्कूल से परीक्षा देकर निकलने वाले परीक्षार्थियों ने कहा कि पेपर मुश्किल भरा नहीं था। नीट में सफल होने पर देश के सरकारी व गैर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला मिलता है। 
विज्ञापन

2 of 7
NEET 2020 - फोटो : अमर उजाला।
फिजिक्स में फॉर्मूले पर आधारित ज्यादा सवाल थे जबकि बायोलॉजी और केमेस्ट्री के सवाल एनसीइआरटी आधारित पूछे गए थे। केमेस्ट्री के सवाल भी कठिन थे। बायोलॉजी में कुछ सवाल ऐसे भी रहे जिन्हें हल करने में मशक्कत हुई। परीक्षा केंद्र पर कोविड-19 को लेकर बहुत सावधानी बरती गई। केंद्र की ओर से सभी को मास्क दिया गया।
उपेंद्र यादव, बसुलोहिया, संतकबीरनगर
विज्ञापन

3 of 7
NEET 2020 - फोटो : अमर उजाला।
बिछिया पीएसी के रितेश सिंह ने बताया कि फिजिक्स के सवाल अपेक्षाकृत कठिन लगे। बायोलॉजी के कुछ सवालों को बहुत घुमाकर पूछा गया था। उसे हल करने में कठिनाई हुई। आर्गेनिक केमेस्ट्री से ज्यादा सवाल पूछे गए थे। कुल मिलाकर पेपर बहुत अच्छा हुआ है। हर आधे घंटे पर कक्ष निरीक्षक हाथों को सैनिटाइज भी करवा रहे थे। परीक्षा केंद्र पर व्यवस्था बहुत अच्छी रही।  

बड़हलगंज के निगनेश दुबे ने बताया कि आर्गेनिक और इन आर्गेनिक केमेस्ट्री, दोनों से सवाल कठिन पूछे गए थे। फिजिक्स से सामान्य सवाल थे। फॉर्मूले पर आधारित सवाल ही थे। तीन-चार सवालों को छोड़ दें तो बायोलॉजी के सारे  सवाल आसान थे। परीक्षा देकर जब बाहर निकले तो अभिभावकों की भीड़ ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं नहीं किया।

4 of 7
NEET 2020 - फोटो : अमर उजाला।
संतकबीरनगर के इरशाद अंसारी ने बताया कि एनसीइआरटी आधारित ज्यादातर सवाल थे। फिजिक्स में ज्यादातर सवाल फॉर्मूले पर ही आधारित थे। बायोलॉजी के सवाल तो बहुत आसान लगे। लेकिन केमेस्ट्री का पेपर कुछ कठिन था। मेरे कई दोस्तों ने बताया कि उन सभी का पेपर बहुत अच्छा हुआ है।

कुल 180 प्रश्न पूछे गए
नीट में कुल 80 प्रश्न पूछे गए थे। प्रत्येक प्रश्न चार-चार अंक का था। बायोलॉजी के 90 प्रश्न जबकि फिजिक्स व केमेस्ट्री से 45-45 सवाल पूछे गए थे। तीन घंटे में सभी सवालों को हल करना था।
विज्ञापन

5 of 7
NEET 2020 - फोटो : अमर उजाला।
छात्रों ने दिखाई समझदारी, अभिभावक ही भूल गए सोशल डिस्टेंसिंग
नीट-2020 में शामिल अभ्यर्थियों ने कोविड-19 को लेकर सतर्कता बरती और पूरी समझदारी दिखाई। लेकिन अभिभावक दो गज की दूरी का पालन नहीं क र सके। परीक्षा समाप्त होने पर सभी केंद्रों पर भारी भीड़ आसपास खड़ी रही। पुलिस-प्रशासन के अलावा केंद्र व्यवस्थापकों की ओर से भी उन्हें सावधान नहीं किया गया। 40 केंद्रों पर 16, 200 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। करीब 1800 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

6 of 7
NEET 2020 - फोटो : अमर उजाला।
भीड़ नियंत्रित करने के लिए परीक्षार्थियों को 40-40 मिनट के अंतराल पर बुलाया गया था। दूरदराज से अभ्यर्थी अपने अभिभावकों के साथ सुबह 10 बजे से ही पहुंचने लगे थे। सभी को सर्किल बनाक र खड़ा कराया गया और थर्मल स्कैनिंग कराने के बाद कक्ष में प्रवेश कराया गया। लेकिन जब परीक्षा छूटी तो अभिभावक बिल्कुल पास-पास में खड़े हो गए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
NEET 2020 - फोटो : अमर उजाला।
परीक्षा के कोआर्डिनेटर डॉ. अजीत दीक्षित ने बताया कि सभी केंद्रों पर कोविड-19 के नियमों का पालन कराया गया। विद्यार्थियों ने ग्लव्स पहनकर परीक्षा दी। कक्षाओं को भी कई बार सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें