मंदिर में पूजा-अर्चना करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
अस्त्र-शस्त्र के साथ निकली कलश शोभायात्रा, गूंजी नागफनी की ध्वनियां
मंदिर परिसर में कलश शोभायात्रा पूरी तरह परंपरागत ढंग से निकली। आगे-आगे त्रिशूल लिए मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ और उनके पीछे अस्त्र-शस्त्र लिए अन्य साधु संत, साथ मे संस्कृत विद्यापीठ के आचार्य व वेदपाठी छात्र। घंट-घड़ियाल, शंख और नाथ संप्रदाय के विशेष वाद्ययंत्र नागफनी की गूंज के बीच कलश यात्रा भीम सरोवर पहुंची। भीम सरोवर में सभी अस्त्र-शस्त्र को स्नान कराने व कलश भरने का अनुष्ठान पूरा हुआ। शंख ध्वनि एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शोभायात्रा वापस शक्ति मंदिर पहुंची।