फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद रवि किशन की मेहनत लाई रंग, राजधानी की तर्ज पर जल्द चलेगी गोरखपुर से मुंबई हमसफर

Sat, 09 Jan 2021 08:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
सांसद रवि किशन। - फोटो : twitter @ravikishann
गोरखपुर सहित पूर्वांचल, बिहार और नेपाल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। गोरखपुर से मुंबई जाने वाले यात्रियों को अब एक और नई ट्रेन की सौगात मिलेगी। सांसद रवि किशन के अथक प्रयास से यह संभव हुआ है।




 
विज्ञापन

2 of 5
सांसद रवि किशन । - फोटो : अमर उजाला।
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गोरखपुर से मुंबई के लिए राजधानी की तर्ज पर हमसफर ट्रेन चलाने को स्वीकृत दे दी है। जल्द ही ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। सांसद रवि किशन ने स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री पीयूष गोयल के प्रति आभार प्रकट किया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
सांसद रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला।
सांसद ने कहा कि गोरखपुर पूर्वांचल का सबसे प्रमुख शहर है। आस-पास जिले के लोगों सहित पड़ोसी राज्य बिहार  के सीमावर्ती जिले के लोग भी गोरखपुर रेलवे स्टेशन से यात्रा करते हैं। नेपाल के लोग भी विभिन्न स्थानों पर जाने के लिए गोरखपुर रेलवे स्टेशन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में गोरखपुर से मुंबई के लिए इस ट्रेन का चलना यात्रियों के लिए बड़ी राहत होगी।

 

4 of 5
MP Ravi kishan - फोटो : इंस्टाग्राम।
सांसद ने यह भी मांग की है कि गोरखपुर से नई दिल्ली तक एक वंदे भारत सुपर फास्ट ट्रेन का संचालन किया जाए। सामान्य श्रेणी के डिब्बों की संख्या बढ़ाई जाए। गोरखपुर से पूरी तक नई ट्रेन चलाई जाए। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली गोरखपुर देहरादून एक्सप्रेस प्रतिदिन की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
MP Ravi kishan - फोटो : अमर उजाला।
सप्ताह में जाने वाली गोरखपुर पुणे प्रतिदिन नियमित किया जाए। साथ ही रेलवे चिकित्सालय गोरखपुर को मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित किया जाए। पैरामेडिकल ट्रेनिग सेंटर और आक्सीजन जनरेटर की स्थापना की जाए।

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com अमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें