फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद रवि किशन ने जांचा एयरपोर्ट पर संक्रमण से बचाव का इंतजाम, कहा- 'सटला त गइला बाबू'

Thu, 28 May 2020 08:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
MP Ravi kishan - फोटो : अमर उजाला।
लॉकडाउन शुरू होने के बाद गुरुवार को पहली बार मुंबई से गोरखपुर पहुंचे सांसद रवि किशन ने एयरपोर्ट पर उतरते ही वहां की व्यवस्था देखी। एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी और मुख्य सुरक्षा अधिकारी विजय कौशल से उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए गए इंतजाम और यात्रियों की संख्या आदि पर चर्चा की।
विज्ञापन

2 of 5
MP Ravi kishan - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने अफसरों से कहा कि वह यह सुनिश्चित करें कि महामारी के इस समय में सभी की यात्रा सुरक्षित रहे और किसी को कोई दिक्कत न हो। इसके बाद रवि किशन खजनी क्षेत्र के छताई में पहुंचे। यहां जिला पंचायत सदस्य विजय कुमार सिंह के निवास स्थान पर श्रमिकों व जरूरतमंदों में राहत सामग्री का वितरण किया।
विज्ञापन

3 of 5
MP Ravi kishan - फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान दो मीटर की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कराया गया। लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरूक करते हुए सांसद ने भोजपुरी अंदाज में कहा कि 'सटला त गइला बाबू'। उन्होंने कहा कि इस महामारी का अभी कोई इलाज नहीं मिल पाया है। इसलिए शोसल डिस्टेसिंग बनाकर अपना काम करें। घरों से बाहर बहुत जरूरी हो तभी निकले, भीड़ भाड़ में जाने से बचें।

4 of 5
MP Ravi kishan - फोटो : अमर उजाला।
सांसद ने उपेंद्र दत्त शुक्ला के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
खजनी क्षेत्र के सरया तिवारी में भाजपा नेता स्व. उपेंद्र शुक्ल के पैतृक निवास पहुंचकर सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
MP Ravi kishan - फोटो : अमर उजाला।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धरणीधर राम त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला, हरिकेश राम त्रिपाठी, हिंदू युवा वाहिनी जिला संयोजक रामपाल सिंह, रत्नेश पांडेय, गजेंद्र राम त्रिपाठी, शिवाकांत त्रिपाठी, नवीन सिंह, सांसद प्रतिनिधि समरेंद्र विक्रम सिंह, राजन द्विवेदी, विनोद पांडेय आदि उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें