फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद रविकिशन ने शहरवासियों के संग लिया बर्ड वॉच का आनंद, बोले- 'शानदार नजारा है'

Wed, 13 Jan 2021 02:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
MP Ravi kishan - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर महोत्सव का आज दूसरा और अंतिम दिन है। शहरवासियों ने भाजपा सांसद रविकिशन के साथ रामगढ़ झील में बर्ड वॉच और नेचर वॉक का आनंद उठाया। इस दौरान गोरखपुर के 4 वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफरों की पक्षियों पर प्रदर्शित 200 फोटोग्राफ और पक्षियों पर प्रकाशित 1000 डाक टिकट की गैलरी का भी आनंद उठाया।
 
विज्ञापन

2 of 5
MP Ravi kishan - फोटो : अमर उजाला।
हेरिटेज फाउंडेशन, शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान और गोरखपुर वन प्रभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में काफी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। बर्ड फ्लू की गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए कार्यक्रम प्राणी उद्यान के निकट रामगढ़ झील के किनारे आयोजित हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
MP Ravi kishan - फोटो : अमर उजाला।
बुधवार सुबह 6.30 बजे 9.30 बजे तक आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर सांसद एवं फिल्म अभिनेता रविकिशन शुक्ला रहे। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में बर्ड वॉच और नेचर वॉक अनुभव बहुत अच्छा रहा। यहां पक्षियों का कलरव देखना शानदार नजारा लगा। विशिष्ठ अतिथि के रूप में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक एलवी झा, जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर, रोटरी क्लब गोरखपुर के अध्यक्ष अरविंद विक्रम चौधरी, प्रोफेसर शिव शरण दास और डॉ. नरेश अग्रवाल मौजूद रहे।

4 of 5
MP Ravi kishan - फोटो : अमर उजाला।
सभी अतिथियों ने वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर चंदन प्रतीक, वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर धीरज कुमार सिंह, आर्किटेक्ट एवं वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर अनुपम अग्रवाल, हेरिटेज फोटोग्राफर संदीप श्रीवास्तव की फोटो की दिल से सराहना की। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डाक टिकट संग्रह के लिए सम्मानित अश्वनी कुमार दुबे के डाक टिकट संग्रह की भी तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
MP Ravi kishan - फोटो : अमर उजाला।
अतिथियों का हेरिटेज फांउडेशन के ट्रस्टी अनिल कुमार तिवारी, नरेंद्र मिश्र, अनुपम मिश्रा एवं हेरिटेज एवियंस की अनिता अग्रवाल, डॉ. सीमा मिश्रा ने स्वागत किया। इस आयोजन में 250 से ज्यादा पक्षी प्रेमी महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें