फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी मॉल में आग से मची अफरा-तफरी, एडीजी बोले- 'सुरक्षा में हम तैनात, नहीं होगा कोई नुकसान'

Tue, 02 Mar 2021 09:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
city mall Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में एक मैनेजर ने सूचना दी कि सिटी मॉल में आग लग गई है और अफरा तफरी फैल गई। यह सूचना आते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड का अमला तत्काल मौके पर पहुंच गया। टीम ने आग पर काबू पाया। आग की सूचना पर एडीजी अखिल कुमार भी मौके पर पहुंच गए।
 
विज्ञापन

2 of 5
city mall Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला।
बाद में लोगों को जानकारी दी गई कि आग नहीं लगी थी बल्कि मॉक ड्रिल किया जा रहा था। मॉक ड्रिल में कुछ कमियां मिली हैं जिसे दुरुस्त करने के लिए सिटी मॉल के मैनेजर को निर्देश दिया गया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
city mall Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, कोरोना काल के बाद अब मॉल में लोगों के आने की संख्या काफी बढ़ गई है। यहां पर लोगों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। इसके साथ ही गर्मियों का मौसम भी शुरू हो रहा है। इसी के तहत सुरक्षा की जांच के लिए एडीजी के निर्देश पर मंगलवार को अग्निशमन विभाग ने सिटी मॉल पर मॉक ड्रिल किया।

 

4 of 5
city mall Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला।
सिटी मॉल के मैनेजर से आग लगने की सूचना 112 नंबर पर दिलाई गई। सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। एडीजी अखिल कुमार भी सिटी मॉल पर पहुंच गए। मॉल पर भारी संख्या में पुलिस और अग्निशमन की गाड़ियों को पहुंचा देख आग की आंशका में लोग बाहर निकल गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
city mall Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला।
एडीजी जोन अखिल कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गर्मी का यह सीजन शुरू हो रहा है और इसमें शॉर्ट सर्किट की संभावनाएं ज्यादा रहती हैं। इसी देखते हुए हम लोगों ने मॉक ड्रिल किया है। थोड़ी बहुत कमियां मिली है उसे मॉल के मैनेजर को बता दिया गया है। अग्निशमन यंत्र का प्रयोग कैसे करते हैं इसका भी प्रशिक्षण दिया गया। जब तक हम सुरक्षा में तैनात हैं, सब सुरक्षित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें