फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शख्स की जांच रिपोर्ट में नहीं हुई कोरोना की पुष्टि, गांव पहुंचते ही लोगों ने ऐसे किया स्वागत, देखें तस्वीरें

Thu, 02 Apr 2020 04:19 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
विज्ञापन
1 of 5
maharajganj news - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में बुधवार तक दहशत में जीवन गुजार रहे गांव के लोगों के लिए बृहस्पतिवार की सुबह खुशियों की सौगात लेकर आई। गांव का एक व्यक्ति दुबई से लौटा था। उसके साथ आए बिहार के एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई थी। आगे की स्लाइड्स में देखें गांव वालों ने कैसे किया युवक का स्वागत...
विज्ञापन

2 of 5
maharajganj news - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद इस व्यक्ति को भी जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। साथ ही जांच के लिए नमूना भेज दिया गया। इसके बाद से ही गांव के लोग दहशत में रह रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह जब जांच रिपोर्ट में संक्रमण होने की पुष्टि नहीं हुई तो डॉक्टर समेत गांव के लोगों ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

3 of 5
maharajganj news - फोटो : अमर उजाला
परतावल ब्लॉक के एक गांव के लोग बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान के नेतृत्व में अस्पताल से घर आए व्यक्ति का स्वागत किया। मंगलवार को उस व्यक्ति को कोरोना संक्रमण होने की संभावना को देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। बृहस्पतिवार की सुबह को जांच रिपोर्ट के बारे में जब उस व्यक्ति को बताया गया तो वह खुशी से उछल पड़ा। 

उसने कहा कि अब जीवनदान मिल गया। पहले डर गया था कि क्या होगा। डॉक्टरों ने भी जिला अस्पताल से छुट्टी कर दी है। गांव के बाहर लोगों ने उसके सम्मान में तालियां बजाई और माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही सामाजिक दूरी बनाए रखने पर भी जोर दिया।

4 of 5
maharajganj news - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएमओ डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। जिससे उस व्यक्ति को अस्पताल से छूट्टी दे दी गई है। लोगों से अपील है कि वह घर में रहते हुए सामाजिक दूरी बनाए रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
maharajganj news - फोटो : अमर उजाला
एंबुलेंस से नहीं साइकिल आया घर
संक्रमण नहीं होने की पुष्टि के बाद उस व्यक्ति को वैसे ही छोड़ दिया गया। जब कोई साधन नहीं मिला तो वह अपने भांजे के साथ साइकिल से ही घर चल दिया लेकिन अस्पताल प्रशासन की ओर से किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें