फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में भी मसखरी से बाज नहीं आ रहे कुछ लोग, तस्वीरों में देखें पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

Thu, 02 Apr 2020 04:19 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के बीच तमाम सख्ती के बाद भी कुछ लोग मसखरी करने से बाज नहीं आ रहे। पास के लिए तरह-तरह के बहाने बनाए जा रहे हैं। 700 लोगों ने तो सिर्फ एटीएम तक जाने के लिए ई-पास मांगा है। सभी के आवेदन जिला प्रशासन ने निरस्त कर दिए। पास का दुरुपयोग रोकने के लिए डीएम ने दो दिन पहले ही मैनुअल पास पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

2 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
नई व्यवस्था के तहत अब सिर्फ जरूरी सेवाओं के लिए ही पास जारी किए जा रहे हैं वह भी ई-पास। इसके लिए आवेदक को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की जांच के बाद जरूरत परख कर संबंधित को ई-पास जारी किए जाएंगे।  एडीएम फाइनेंस राजेश  सिंह के मुताबिक 31 मार्च के पहले 7750 व्यक्तिगत पास और 1250 गाड़ियों के पास जारी किए गए।
विज्ञापन

3 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
नई व्यव्स्था के तहत 31 मार्च और एक अप्रैल यानी दो दिनों में ई-पास के लिए कुल 6429 आवेदन आए। इनमें से 4141 पर ही अभी निर्णय हो सका है। इनमें 536 लोगों को ई-पास जारी किए गए जबकि 3605 लोगों को आवेदन गैर जरूरी बताकर निरस्त कर दिए गए। इनमें 700 लोगों ने एटीएम तक जाने के लिए पास मांगा था तो कई ने 31 और एक अप्रैल दोनों ही दिन आवेदन कर दिया था।

4 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
फोटो कॉपी की दुकानें बंद, कैसे निकाले ई-पास की कॉपी
ई-पास को लेकर एक बड़ी समस्या भी सामने आ रही हैं। इसे ऑनलाइन जारी तो कर दिया जा रहा है मगर लॉकडाउन की वजह से शहर के सभी साइबर कैफे और फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद हैं जिससे प्रशासन की वेबसाइट से ई-पास की कॉपी निकालने में बहुत दिक्कत हो रही है। वहीं कुछ आवेदकों का कहना है कि आवेदन में भी दिक्कत आ रही है। कभी धीमा सर्वर परेशान कर रहा है तो कभी फोटो नहीं अपलोड हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
श्रवण नगर सिंघड़िया के रहने वाले प्रमोद कुमार यादव का झंगहा में भट्ठा है। उनका कहना है कि वहां काम करने वाले कर्मचारियों के ई-पास के लिए मंगलवार से ही आवेदन करने का प्रयास कर रहे मगर आवेदन नहीं हो पा रहा। इसी तरह बड़हलगंज के प्रभानंद यादव का कहना है कि वह भी बभनौली में स्थित अपने भट्ठे पर काम करने वाले कर्मचारियों के ई-पास के लिए बहुत परेशान है। ऑनलाइन आवेदन ही नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें