फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: बस, टैंकर सहित तीन गाड़ियां आपस में टकराई, बाल-बाल बचे यात्री

Fri, 26 Jun 2020 03:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
1 of 4
Kushinagar news - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में शुक्रवार की दोपहर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहां हाटा कोतवाली क्षेत्र के महुआरी चौराहा के पास गलत दिशा से आ रही एक टैंकर में तेज रफ्तार लग्जरी बस टकरा गई। इन वाहनों की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

2 of 4
Kushinagar news - फोटो : अमर उजाला।
इस हादसे में टैंकर चालक को गंभीर चोटें आई जबकि बस में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए। यह घटना उस समय हुई जब गोरखपुर की ओर से रही एक लक्जरी बस को गलत दिशा से आ रहे एक टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दिया।
विज्ञापन

3 of 4
Kushinagar news - फोटो : अमर उजाला।
टक्कर की वजह से बस और टैंकर का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बस के पीछे आ रही एक कार भी टकरा गई। क्षतिग्रस्त हुआ टैंकर के केबिन से चालक की निकलने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

4 of 4
Kushinagar news - फोटो : अमर उजाला।
चालक की गंभीर हालात को देखते हुए लोग उसे गोरखपुर लेकर चले गए। वहीं बस चालक सहित बस में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची। पुलिस और हाइवे पेट्रोलिंग की टीम हाइवे से दिनों वाहनों की हटाने में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें