शहीद पंकज त्रिपाठी की मां अपने बेटे को यादकर रो पड़ीं।
- फोटो : अमर उजाला।
शुक्रवार को शहीद पंकज त्रिपाठी के स्मारक पर लगी मूर्ति पर पुष्प अर्पित करने का सिलसिला शुरू हुआ। सभी ने श्रद्धांजलि दी। वहीं पिता बेटे की मूर्ति को हाथों से सहलाते हुए आंखों में आंसू लेकर यादों में खो गए। लड़खड़ाते बूढ़े कदमे के बीच मां सुशीला देवी, बहू रोहिनी के साथ स्मारक पर पहुंचीं तो सभी लोग भावुक हो गए। मां जहां बेटे की मूर्ति को एकटक निहारते हुए दहाड़ मारकर रोने लगीं, वहीं पत्नी रोहिनी की आंखों से निकलते आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।