भूमिपुत्र, पराक्रम, बल, ऊर्जा, वाद-विवाद, अहंकार एवं अस्त्र-शस्त्र के कारक ग्रहों के सेनापति मंगल मेष से निकलकर सोमवार को वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल इस राशि में 13 अप्रैल तक रहेंगे। 14 अप्रैल को मंगल मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
ज्योतिष व वास्तुविद् राजेंद्र बहादुर श्रीवास्तव ‘राजन’ ने बताया कि मंगल के वृषभ राशि में गोचर से व्यापार के क्षेत्र को गति मिलेगी। प्रॉपर्टी व भूमि के क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी, शेयर बाजार में आश्चर्यजनक उछाल आएगा, नवीन योजनाओं में बढ़ोतरी होगी। राजनीतिक व धार्मिक क्षेत्रों की गतिविधियां बढ़ेंगी।
विज्ञापन
2 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
मेष: वाणी में कठोरता आएगी, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, आकस्मिक लाभ मिलेगा, शेयर बाजार से लाभ, परिजनों से सहयोग, खानपान और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
विज्ञापन
3 of 13
वृषभ राशि
- फोटो : अमर उजाला।
वृषभ: धन, भूमि, वाहन के साथ ही चौतरफा लाभ, नवीन कार्य होंगे, क्रोध अहंकार पर विशेष ध्यान दें, विवाह के योग बनेंगे, चोट-चपेट से सावधान रहें।
4 of 13
मिथुन
- फोटो : अमर उजाला।
मिथुन: सावधान और सतर्क रहें, चुनौतियों और संघर्ष का समय, मतभेद की स्थिति बन सकती है, वाद-विवाद से बचें, व्यय और ऋण पर ध्यान दें, कोई उपलब्धि मिल सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
कर्क: अत्यंत सुखद लाभप्रद समय, कार्य पूर्ण होंगे, पारिवारिक सुख मिलेगा, मेहनत रंग लाएगी, रोग एवं शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी, दांपत्य जीवन के लिए अच्छा समय।
विज्ञापन
6 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
सिंह: ऊर्जावान बनेंगे, प्रयास के साथ किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी, भूमि का लाभ हो सकता है। यह निर्णायक समय साबित होगा।
विज्ञापन
7 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
कन्या: भाग्य का साथ मिलेगा, तकनीकी एवं शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, आध्यात्मिक और भौतिकता का मिलाजुला फल मिलेगा, पराक्रम में वृद्धि होगी।
8 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
तुला: कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें, आकस्मिक लाभ मिल सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें, वाहन चलाते समय सावधान रहें, नए निवेश पर ध्यान दें।
9 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
वृश्चिक: ऊर्जावान के साथ प्रतिभावान बनेंगे, सपने साकार होंगे, आत्मचिंतन कर कार्य को अंजाम दें, गृहस्थ जीवन में संयम रखें, गलतियों पर ध्यान दें।
10 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
धनु: रक्त संबंधी विकार से सचेत रहें, ऋण से राहत मिलेगी, संघर्ष की स्थिति बनेगी, नवीन कार्य का योग बन रहा है लेकिन अपनी वाणी पर संयम रखें।
11 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
मकर: नए आधार बनेंगे, कार्य क्षेत्र, समाज, शेयर बाजार से लाभ, नौकरी में लाभ, यात्रा और भागदौड़ से बचें, अपनी बातों को संयम के साथ लोगों के बीच रखें।
12 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
कुंभ: रुकावट पर थकावट से मुक्ति मिलेगी, इच्छाओं की पूर्ति, भौतिकता के प्रति आकर्षण, माता-पिता से संबंध एवं उनके स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत।
मीन: भाग्य का साथ मिलेगा, नौकरी के क्षेत्र में लाभ, रक्त विकार पर ध्यान दें, यात्रा लाभकारी होने के साथ ही उसके परिणाम अच्छे होंगे, आपसी मतभेद से बचें।