फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mars Transit 2021: जनमानस में नई उर्जा का संचार करेगा मंगल का राशि परिवर्तन, जानिए सभी राशियों पर कैसा होगा प्रभाव

Tue, 20 Jul 2021 09:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 10
मंगल का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला।
ग्रहों के सेनापति मंगल राशि परिवर्तन कर रहे हैं। मंगलवार यानी आज मंगल कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वह यहां पांच सितंबर तक रहेंगे, छह सितंबर को मंगल कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि सिंह राशि में मंगल का प्रवेश सकारात्मक परिवर्तन है। इससे पूर्व बल, उर्जा और पौरुष के कारक मंगल कर्क में नीच के चल रहे थे। ऐसे में विपरित परिणाम दे रहे थे। लेकिन मंगल के सिंह राशि में जाने के बाद जनमानस में नई उर्जा का संचार होगा।

मेषः ज्ञानवान बनेंगे, बुद्धि विवेक से काम लेंगे, संतान के लिए अच्छा समय होगा, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा, अच्छे व्यापारिक निर्णय लेंगे।

वृषभः भूमि, भवन वाहन को लेकर विवाद, गृह कलह, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम और व्यावसाय अच्छा रहेगा।

मिथुनः पराक्रमी बनेंगे, सफलता मिलेगी, भाई-बहन का साथ मिलेगा, व्यापार के लिए अच्छा समय, स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम की स्थिति अच्छी होगी।
विज्ञापन

2 of 10
कर्क राशि - फोटो : अमर उजाला।
कर्कः चली आ रही परेशानियों से निजात मिलेगी, व्यापार में लाभ मिलेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी होगी।
विज्ञापन

3 of 10
सिंह राशि - फोटो : अमर उजाला।
सिंहः भाग्य का साथ मिलेगा, रोजी-रोजगार में तरक्की होगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा, उग्रता पर नियंत्रण रखें। प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी।

4 of 10
कन्या राशि - फोटो : अमर उजाला।
कन्याः खर्च की अधिकता से कर्ज ले सकते हैं, सिर दर्द और नेत्र से संबंधित समस्या होगी, प्रेम और व्यापार की दृष्टि से मध्यम समय रहेगा।
विज्ञापन

5 of 10
तुला राशि - फोटो : अमर उजाला।
तुलाः आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, रुका हुआ धन वापस मिलेगा, आय के नवीन श्रोत बनेंगे, शुभ समाचार मिलेगा, स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

6 of 10
वृश्चिक राशि - फोटो : अमर उजाला।
वृश्चिकः स्वास्थ्य में सुधार होगा, रोजी-रोजगार में तरक्की, व्यापारिक लाभ मिलेगा, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी, प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी।
विज्ञापन

7 of 10
धनु राशि - फोटो : अमर उजाला।
धनुः बच्चों से अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी, स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा, संतान से संबंधित परेशानियों से निजात मिलेगी।

8 of 10
मकर राशि - फोटो : अमर उजाला।
मकरः दुर्घटना का योग, वाहन चालते समय सावधानी बरतें, स्वास्थ्य में परेशानी, व्यापार अच्छा नहीं रहेगा, प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी।

9 of 10
कुंभ राशि - फोटो : अमर उजाला।
कुंभः जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जीवनसाथ से कलह, कार्यक्षेत्र के क्रोध पर काबू रखें, किसी नये व्यापार की शुरुआत न करें।
विज्ञापन

10 of 10
मीन राशि - फोटो : अमर उजाला।
मीनः शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, स्वास्थ्य और प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें