प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
20 से अधिक मरीजों को करना पड़ा रेफर
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चेस्ट विभागाध्यक्ष डॉ अश्विनी मिश्रा ने बताया कि लंग्स फाइब्रोसिस बीमारी में फेफड़ों के अंदर मौजूद ऊतक यानी टिश्यू सूजने लगते हैं। इस वजह से शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। इससे खून का बहाव शरीर में कम होने लगता है। स्थिति गंभीर होने पर दिल ढंग से काम नहीं करता। नतीजा मल्टी ऑर्गन फेल्योर, हार्ट अटैक या गंभीर अवस्था में मौत हो जाती है। इस तरह के कई केस बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दूसरी लहर में आए। ऐसे 20 से अधिक मरीजों को रेफर भी किया गया, जो आर्थिक रूप से मजबूत थे।