उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पिपराइच नगर पंचायत क्षेत्र में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं, इसके बावजूद लोग लापरवाही कर रहे हैं। शुक्रवार को कुछ कोरोना संक्रमित दुकानदार दुकान खोले हुए थे। इन दुकानों पर लोगों की भीड़ भी लगी हुई थी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी एसडीएम सदर विपिन कुमार ने दुकानदारों पर नाराजगी जताते हुए पांच दुकानों को सील करवा दिया। साथ ही थानेदार को इन दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।