पांच माह के कोरोना काल में महराजगंज जिले में बहुत कुछ बदल गया है। विपरित हालात में लोगों ने लड़ना सीखा। वहीं प्रशासन की ओर से संसाधनों को मजबूत कर लोगों को सुरक्षित रखने का प्रयास किया गया। 23 मार्च को लॉकडाउन हुआ तो सब कुछ ठहर गया। जिंदगी घरो में कैंद होकर रह गई। इसके बाद विपरित हालात से जूझते हुए लोगों का जनजीवन सामान्य हुआ। लेकिन इतने अंतराल में रहन-सहन, खान-पान, मिलने-जुलने, आने-जाने समेत अन्य दिनचर्या एकदम बदल गई।