फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महाशिवरात्रि पर पशुपतिनाथ मंदिर में होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, जानिए कैसे की जा रही है तैयारी

Tue, 02 Mar 2021 04:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
विज्ञापन
1 of 5
पशुपतिनाथ मंदिर। - फोटो : नेपाल टूरिज्म बोर्ड
नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में 11 मार्च को महाशिवरात्रि के दिन से श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ सुबह से शाम तक चारों फाटक खोल दिए जाएंगे। जबकि पिछले 26 मार्च 2020 से मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद था। 20 जनवरी 2021 से खुलने के बाद सिर्फ पश्चिम दरवाजे से कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन कर श्रद्धालु दर्शन पूजन कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पशुपतिनाथ मंदिर, नेपाल। - फोटो : अमर उजाला।
पशुपतिनाथ मंदिर के निदेशक भोला प्रसाद सीतौला ने बताया कि पशुपतिनाथ मंदिर महाशिवरात्रि से सुबह से शाम तक दर्शनार्थियों के लिए खुला रहेगा। कोरोना महामारी के कारण मंदिर पिछले साल 26 मार्च को आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
पशुपतिनाथ मंदिर।(फाइल) - फोटो : ANI
भोला प्रसाद ने बताया कि 20 जनवरी 2021 को सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक पशुपतिनाथ मुख्य मंदिर के केवल पश्चिम द्वार को खोलने और दो पंक्तियों से भौतिक दूरी बनाए रखने की व्यवस्था की गई है। लेकिन अब पशुपतिनाथ मंदिर के चारों द्वार महाशिवरात्रि से खोलने की व्यवस्था की जाएगी।

4 of 5
पशुपतिनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
पशुपति क्षेत्र विकास कोष ने इस वर्ष पशुपतिनाथ मंदिर में ज्यादा संख्या में भक्तों को आकर्षित करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। भारत सहित कई देशों से महाशिवरात्रि पर ज्यादा संख्या में श्रद्धालु इस साल आएंगे। महाशिवरात्रि की तैयारी के लिए सुरक्षा एजेंसियों के साथ विचार-विमर्श कर रही है। चूंकि इस वर्ष कोरोना का खतरा अधिक है। इसलिए महाशिवरात्रि पर पशुपति क्षेत्र में आने वाले भक्तों के लिए मास्क और सैनिटाइजर अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पशुपतिनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
हरिद्वार कुंभ के कारण भी इस वर्ष साधु संतों का जत्था नेपाल पशुपतिनाथ हर्ष वर्ष की भांति ज्यादा जा रहे हैं, सीमा बंद के कारण यह अपने वाहनों को भारत में छोड़कर पशुपति की यात्रा कर रहे हैं। श्री रामजानकी मंदिर सोनौली के महंत बाबा शिव नारायण दास ने बताया कि शिवरात्रि तक नाथ सम्प्रदाय के अलावा अनेक अखाड़ों के साधु और संत नेपाल पहुंचेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें