प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील पर जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए अधिकारी ही नहीं बल्कि जनता ने कमान संभाल लिया है। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में इसका नजारा सुबह ही देखने को मिला। सरहद से लेकर शहर तक पूरा सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
2 of 5
janta curfew
- फोटो : अमर उजाला।
सड़के सूनी रही तो इक्के दुक्के लोग ही सड़क पर नजर आए, जिन्हें जरूरी कार्य था, वही अपने घरों से बाहर निकले। रविवार की शुरुआत लोगों ने जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए घर में ही रहकर की। लोगों ने कहा कि कोरोना जैसी भयावह बीमारी के संक्रमण से बचने के लिए जनता कर्फ्यू को सफल बनाना जरूरी है। एक दिन घर में रहकर संक्रमण पर काबू पाने में सफलता हासिल की जाएगी।
विज्ञापन
3 of 5
MaharajGanj news
- फोटो : अमर उजाला।
महाराजगंज शहर में सड़के सूनी रही, बस स्टेशन सड़क समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर हर रोज की तरह लोग नजर नहीं आए। जिला अस्पताल में ड्यूटी करने वाले कर्मचारी मास्क लगाकर ड्यूटी पर जाते नजर आए। इसके अलावा सोनौली सीमा पर भी सन्नाटा पसरा रहा। नौतनवा कस्बे के बाईपास पर ट्रकों की लंबी कतार लगी रही।
यहीं नहीं बरगदवा, ठूठीबारी, झूलनी पुर, भगवानपुर, लक्ष्मीपुर समेत अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सन्नाटा पसरा रहा। यह सभी क्षेत्र नेपाल की सीमा से सटे हैं, इस वजह से यहां के लोगों ने विशेष सतर्कता बरती है। रविवार की सुबह नेपाल से भी लोगों का आना जाना बंद रहा। इसके अलावा नौतनवा रेलवे स्टेशन, सिसवा रेलवे स्टेशन और फरेंदा रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा।
4 of 5
MaharajGanj news
- फोटो : अमर उजाला।
सिसवा कस्बे में लोग आपस में बैठकर चर्चा करते नजर आए। इसके अलावा जिले के धानी ,फरेंदा, घुघली, परतावल, चौक, बरगदवा समेत अन्य क्षेत्रों में जनता कर्फ्यू को सुबह से ही सफल बनाने में लोग जुटे रहे। निचलौल कस्बे के धमतरी पोखरा के पास खुले मैदान में कुछ हुआ क्रिकेट खेलकर वक्त गुजारते नजर आए।
जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने कहा कि जनता कर्फ्यू को सफल बनाने में लोग सहयोग करें। कहीं कोई परेशानी हो तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। भीड़भाड़ से बचने के वजह से ऐसा कदम उठाया गया है, जिससे देश में संक्रमण का खतरा कम होगा। इसमें समाज के हर वर्ग के लोगों की सहयोग की जरूरत है।
एसपी रोहित सिंह सजवान ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें, एक दिन घर में रहकर जनता कर्फ्यू को सफल बनाने में सहयोग करें। पुलिस जिले में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी नजर बनाए हुए हैं। कहीं कोई परेशानी हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।