MaharajGanj news
- फोटो : अमर उजाला।
राम अवध मौर्या ने बताया कि चुकंदर की खेती से एक वर्ष की आय लगभग डेढ़ लाख रुपए तक हो जाती है। खेती में लगभग 50 हजार की लागत आती है। खेती में पत्नी यशोदा देवी भी हाथ बंटाती हैं। सब्जी नौतनवां मंडी, रतनपुर, बरगदवां, सेवतरी अड्डा बाजार आदि स्थानीय बाजारों में सब्जियों को भेजा जाता है। जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि किसानों की खेती से आय दोगुनी करने के लिए योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। किसान मेले के माध्यम से कृषि संबंधी नवीनतम जानकारी दी जाती है।