फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइव रिपोर्ट: पांच घंटे कतार में लगने के बाद लोगों को लग पा रहा है टीका, सुबह चार बजे से लग रही लाइन

Tue, 27 Jul 2021 10:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार


किसी का नंबर 11 बजे तो किसी का 12 बजे तक आता है नंबर

 
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना वैक्सीन। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री के कहने के बाद महिला अस्पताल में सोमवार को एक काउंटर बढ़ाया गया, लेकिन बाकी अव्यवस्था जस की तस बनी रही। नतीजतन, पांच घंटे कतार में लगने के बाद लोगों को टीका लग पा रहा है। महिला स्पेशल के नाम पर बनाए गए बूथ पर पुरुषों को भी जब से टीका लगना शुरू हुआ है तब से यहां अव्यवस्था हावी है और महिलाओं को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। कई महिलाओं की शिकायत है कि टीका लगाने में पुरुषों को प्राथमिकता दी जा रही है। जबकि यह बूथ महिलाओं के लिए बनाया गया था।

जानकारी के अनुसार भीड़ के भय से सुबह चार बजे से ही लोग टीका लगवाने के लिए कतार में लग जा रहे हैं। इसके बाद भी किसी का नंबर 11 बजे तो किसी का 12 बजे तक आ रहा है। हालात ऐसे बन जा रहे हैं कि आए दिन बूथ पर लोग एक-दूसरे से भिड़ जा रहे हैं। धक्का मुक्की अलग से हो रही है। कोरोना गाइड लाइन का भी पालन नहीं हो पा रहा है। दो गज की दूरी को तो छोड़िए लोग मास्क तक नहीं लगा रहे हैं। यह तब है, जबकि व्यवस्था सुधारने का निर्देश प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री ने दो दिन पहले डीएम को दिया था, लेकिन इंतजाम में बदलाव देखने को नहीं मिला। केवल महिलाओं के लिए एक अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर बढ़ा दिया गया है। उस पर भी भीड़ ऐसी हो रही है कि महिलाओं को गर्मी में पूरे-पूरे दिन कतार में लगकर वैक्सीन लगवानी पड़ती है। पेश है पड़ताल करती रिपोर्ट...

 
विज्ञापन

2 of 6
कोरोना वैक्सीन। - फोटो : अमर उजाला
स्थान : महिला स्पेशल बूथ, समय दोपहर 1: 15 बजे

चार घंटे बाद भी नहीं लग सका टीका
एमसीएच विंग (मदर केयर चाइल्ड) के पीछे बने महिला स्पेशल बूथ पर पिछले 15 दिनों से पुरुषों को भी टीका लगाया जा रहा है। महिला स्पेशल बूथ पर टीका लगवाने के लिए कतार में लगी प्रिया शाह ने बताया कि सुबह नौ बजे से लाइन में लगी हूं। अब तक वैक्सीन नहीं लग सकी है। प्रिया की तरह कतार में छोटे काजीपुर की रहने वाली संगीता भी सुबह नौ बजे से लाइन में लगी थीं। उन्हेें भी इस वक्त तक टीका नहीं लग सका था। हालत यह थी कि कई महिलाएं लाइन में खड़े खड़े थक गईं तो उसी जगह पर बैठ गईं। इन लोगों ने बताया कि महिला स्पेशल बूथ के नाम पर पुरुषों को ज्यादा टीका लगाया जा रहा है। इस बूथ पर केवल महिलाओं को टीका लगाया जाना चाहिए।

 
विज्ञापन

3 of 6
कोरोना वैक्सीन। - फोटो : अमर उजाला।
स्थान : संक्रामक रोग अस्पताल, समय- दोपहर 1:45 बजे

केवल एक जगह लग रहा था टीका
संक्रामक रोग अस्पताल में बने बूथ पर कोवैक्सीन लगाई जा रही थी। इसकी दोनों डोज लगाई जा रही थी, लेकिन केवल एक जगह वैक्सीन लगने के कारण लोगों को चार से पांच घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। रुस्तमपुर के शोभित सिंह रजिस्ट्रेशन और स्लॉट बुक कराने के बाद टीका लगवाने के लिए 10 बजे पहुंचे थे, लेकिन पौने दो बजे तक उन्हें टीका नहीं लग सका था। बताया कि भीड़ इतनी ज्यादा है कि लोग टीका लगवाने के लिए झगड़ा तक कर रहे हैं, जबकि कई ऐसे लोग भी हैं जो स्लॉट बुक कराने के बाद टीका लगवाने पहुंच रहे हैं। इसके बाद भी चार से पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। यह तब है जब इस बूथ पर तीन टीमें ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन के लिए लगाई गई हैं।
 

4 of 6
कोरोना वैक्सीन। - फोटो : अमर उजाला।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज पांडेय ने कहा कि महिला अस्पताल से लेकर जिला अस्पताल के सभी बूथों पर भीड़ अधिक हो जा रही है। इसकी वजह से दिक्कतें आ रही हैं। इन बूथों पर ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन के लिए टीमें बढ़ा दी गई हैं। इन बूथों पर औसतन पांच से 600 लोगों को प्रतिदिन टीका लगाया जा रहा है। भीड़ को कम करने के लिए जल्द ही बूथ बढ़ाए जाएंगे, जिससे लोगों को सहूलियत हो सके।
 
विज्ञापन

5 of 6
कोरोना वैक्सीन। - फोटो : अमर उजाला।
टीकाकरण का बढ़ा ग्राफ, 23629 ने लगवाई वैक्सीन
 कोरोना टीकाकरण अभियान में जबरदस्त तेजी आई है। रविवार को 25 हजार से अधिक डोज मिलने बाद सोमवार को 92 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 23629 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया है। इसमें 19470 को पहली और 4159 को दूसरी डोज लगाई गई। इस बीच जिला अस्पताल, महिला अस्पताल समेत सभी बूथों पर टीका लगवाने के लिए लोग सुबह से ही परेशान दिखें।
 
जानकारी के मुताबिक, विभाग को अभी भी पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। यही वजह है कि कलस्टर अभियान चलाकर रोक दिया गया है। केवल ब्लॉक मुख्यालयों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। हर बूथ के गेट पर दो सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए है। सबसे अधिक भीड़ महिला अस्पताल और संक्रामक रोग विभाग के बने बूथ पर हो रही है। इन बूथों का निरीक्षण भी सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने किया। उन्होंने वैक्सीनेटर को मानक के अनुसार टीकाकरण का निर्देश दिया। कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन कराए आए लोगों का मौके पर ही रजिस्ट्रेशन कर टीकाकरण किया जाए। कोई भी बिना टीका लगवाए बूथ से वापस न जाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोना - फोटो : अमर उजाला
चार ने कोरोना से जीती जंग, एक संक्रमित मिला
गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के नमूनों की जांच में सोमवार को 24 घंटे में मात्र एक कोरोना मरीज मिला हैं। जबकि चार लोगों ने कोरोना को मात दी है। 10 जुलाई के बाद से कोई मौत नहीं हुई है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 59356 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 58479 लोगों ने कोरोना को हरा दिया है। 847 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 30 रह गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें